{"_id":"5dde5f2e8ebc3e54e60cfc74","slug":"preparations-begin-for-winter-session-of-himachal-assembly-secretary-reviewed","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए तपोवन में तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए तपोवन में तैयारियां शुरू
Wed, 27 Nov 2019 05:04 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 27 Nov 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा परिसर तपोवन
- फोटो : अमर उजाला
तपोवन में विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नौ से 14 दिसंबर तक प्रस्तावित विधानसभा सत्र को लेकर बुधवार को डीआरडीए सभागार में उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति की अध्यक्षता में बैठक हुई। इससे पहले प्रशासन की टीम ने विधानसभा परिसर तपोवन में सुविधाओं का जायजा भी लिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन, प्रदेश विधानसभा के सचिव यशपाल शर्मा, उपनिदेशक हरदयाल भारद्वाज, अनुभाग अधिकारी राजेंद्र ठाकुर सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक प्रबंध करने के दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा परिसर में भी विद्युत, पेयजल इत्यादि की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए भी विद्युत तथा आईपीएच विभाग के अधिकारियों को कहा गया है। पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का प्लान तैयार कर लिया गया है। साथ ही ट्रैफिक तथा पार्किंग को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन