फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Preparation to contest elections: Himachal Regional Alliance will field candidates in 68 assembly constituencies

चुनाव लड़ने की तैयारी: 68 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी उतारेगा हिमाचल रीजनल एलायंस

Thu, 24 Mar 2022 05:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Mar 2022 05:47 PM IST
सार

एलायंस के राज्य राजनीतिक समन्वयक सुभाष शर्मा ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी उतारे जाएंगे। 70 प्रतिशत सीटों पर 35 वर्ष से कम आयु के प्रत्याशी उतारे जाएंगे। 15 प्रतिशत अधिकारियों, 15 प्रतिशत आम लोगों को टिकट दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Preparation to contest elections: Himachal Regional Alliance will field candidates in 68 assembly constituencies
हिमाचल रीजनल एलायंस की पत्रकार वार्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल रीजनल एलायंस (एचआरए) 68 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ेगा। एलायंस के राज्य राजनीतिक समन्वयक सुभाष शर्मा ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी उतारे जाएंगे। 70 प्रतिशत सीटों पर 35 वर्ष से कम आयु के प्रत्याशी उतारे जाएंगे। 15 प्रतिशत अधिकारियों, 15 प्रतिशत आम लोगों को टिकट दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की वित्तीय हालत का रोना हर सरकार रोती है, लेकिन कोई भी सरकार यह नहीं बताती कि दूसरे राज्य से हिमाचल ने कितने हजारों करोड़ की राशि लेनी है।

विज्ञापन


सरकार कांग्रेस हो या भाजपा की सबकी कमान दिल्ली से चलती है, जो कभी भी हिमाचल के प्रति वफादारी नहीं दिखाते हैं। यदि हिमाचल में एचआरए की सरकार बनती है तो हर शहीद के परिवार को तीन करोड़ की सहायता दी जाएगी और पैरामिलिट्री से सेवानिवृत्त होने वालों के लिए कॉलोनियां बनाई जाएंगी। पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी। इस मौके पर हिमाचल रीजनल एलायंस महिला मोर्चा की चेयरपर्सन अक्षिता, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, राज्य सचिव वीरेंद्र शर्मा और भीम दत्त शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed