फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Preparation of Census of 2021 commences in Himachal

हिमाचल में वर्ष 2021 की जनगणना की तैयारी शुरू, कमेटी गठित

Wed, 29 May 2019 12:07 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 May 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
Preparation of Census of 2021 commences in Himachal

हिमाचल सरकार ने वर्ष 2021 की जनगणना की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सरकार ने सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) को नोडल महकमा बनाया है। मुख्य सचिव बीके अग्रवाल की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति का गठन भी किया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार को सरकार ने इस संबंध में अधिसूचनाएं जारी कर दी हैं। 2011 की सामान्य जनगणना के बाद अब 2021 की जनगणना का काम भी शुरू होने जा रहा है। केंद्र सरकार का इस संबंध में हिमाचल सरकार के साथ संवाद शुरू हो गया है।
विज्ञापन


इसी के साथ ही राज्य सरकार ने भी अपनी तैयारी कर ली है। इस अधिसूचना के मुताबिक जीएडी का अनुभाग-बी जनगणना से जुडे़ तमाम कामकाज देखेगा। जीएडी के सचिव आरएन बत्ता जनगणना से जुड़ी तमाम गतिविधियों के लिए जिम्मेवार रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनाई गई राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति के अध्यक्ष जहां मुख्य सचिव बनाए गए हैं, वहीं अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त एवं योजना, प्रधान सचिव शहरी, प्रधान सचिव शिक्षा, प्रधान सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज और सदस्य सचिव निदेशक जनगणना संचालन इसके सदस्य सचिव होंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed