फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Preparation for closure of Vigilance investigation against former IAS Draik

पूर्व आईएएस द्रैक के खिलाफ विजिलेंस जांच बंद करने की तैयारी

Mon, 17 Jun 2019 11:23 AM IST
Krishan Singh प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Jun 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
Preparation for closure of Vigilance investigation against former IAS Draik

पूर्व आईएएस अधिकारी और भाजपा नेता प्रेम सिंह द्रैक के खिलाफ विजिलेंस जांच बंद करने की तैयारी है। वीरभद्र सिंह के गृह क्षेत्र रामपुर से विस चुनाव में दो बार भाजपा प्रत्याशी रहे द्रैक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के प्रारंभिक जांच में विजिलेंस को सबूत नहीं मिले हैं।

विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो अब जांच बंद करने के लिए फाइल सरकार को भेजने की तैयारी में है। हिमाचल काडर के आईएएस अधिकारी प्रेम सिंह द्रैक ने साल 2012 में नौकरी से इस्तीफा देकर रामपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा।
विज्ञापन


चुनाव में न तो द्रैक को जीत मिली और न ही उस समय के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ भाजपा वापसी कर पाई। वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सत्ता पर काबिज हुई। इसके बाद आयुर्वेद निदेशक रहे द्रैक की मुश्किलें बढ़ना शुरू हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सरकार को मिली एक शिकायत पर विजिलेंस ने द्रैक के खिलाफ आयुर्र्वेदिक दवाओं की खरीद में अनियमितता, सरकारी वाहन के दुरुपयोग और आयुर्वेदिक दवाएं बनाने वाली यूनिटों पर दबाव बनाकर रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को पैसा दिलाने के आरोपों की जांच शुरू की।

वीरभद्र सरकार का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी जांच बेनतीजा रही। इसके बाद 2017 के विस चुनाव में द्रैक ने फिर अपना भाग्य आजमाया, लेकिन वह फिर हार गए। हालांकि सत्ता में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार आ गई।

इसके बाद विजिलेंस ने एक-एक कर उन सभी मामलों को बंद करने की प्रक्रिया शुरू की, जिन आरोपों में दम नहीं था या जिनका राजनीतिक आधार रहा। इसी क्रम में अब विजिलेंस द्रैक के खिलाफ केस को बंद करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed