{"_id":"58f0dd1f4f1c1bbd4ccf52d5","slug":"prem-kumar-dhumal-statement-over-vigilance-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमल बोले, विजिलेंस जांच के नाम पर किया जा रहा बदनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमल बोले, विजिलेंस जांच के नाम पर किया जा रहा बदनाम
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 15 Apr 2017 08:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि विजिलेंस जांच के नाम पर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईडी जब मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को दिल्ली बुलाता है तो वह मेरी संपत्ति की जांच करने के लिए विजिलेंस भेजने की बात कह कर मेरी छवि धूमिल करने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
कुछ लोग स्वयं को बचाने के लिए उनके खिलाफ गलत प्रचार का षड्यंत्र कर रहे हैं। भोरंज उप चुनाव के नतीजों से यह स्पष्ट है कि सरकार की उल्टी गिनती आरंभ हो गई है और यह सरकार अपने ही गलत कार्यों के बोझ से बिखरने वाली है। धूमल ने स्पष्ट किया कि उनकी संपत्ति को लेकर किसी के मन में कोई संदेह न हो, इसके लिए उन्होंने स्वयं प्रधानमंत्री के पास उनकी संपत्तियों की सीबीआई की ओर जांच की मांग की है।
विज्ञापन
जब वह स्वयं जांच के लिए कह चुके हैं तो मीडिया में इस तरह की खबरें प्रचारित करवाने का क्या औचित्य है। उनके पास जितनी भी चल-अचल संपत्ति है उसकी वह सार्वजनिक रूप से चुनाव नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र में घोषणा कर चुके हैं। वह सैनिक व एक किसान के बेटे हैं और राजा-महाराजाओं की तरह दोहरी जिंदगी जीने में विश्वास नहीं रखते हैं।
विज्ञापन