{"_id":"57fd031a4f1c1b8e1528e2fc","slug":"prem-kumar-dhumal-statement-over-ticket-distribution-for-election-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमल बोले, बार-बार विधानसभा चुनाव हारने वालों का कटेगा टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमल बोले, बार-बार विधानसभा चुनाव हारने वालों का कटेगा टिकट
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 12 Oct 2016 10:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार-बार विधानसभा चुनाव हारने वाले भाजपा नेताओं का इस बार टिकट कट सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने हमीरपुर में पत्रकार वार्ता कर इसके संकेत दिए हैं। कहा कि प्रदेश के जिन विस क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी बार-बार चुनाव हार रहे हैं, वहां टिकट बदलना चाहिए। कहा कि चुनाव हारने का मतलब यह भी नहीं कि उनमें योग्यता नहीं है। ऐसे लोगों को सरकार बनने पर उचित जगह दी जा सकती है।
विज्ञापन
धूमल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू के करीब सात सौ कनाल भूमि खरीद मामले में गलत चुनाव शपथपत्र और नादौन में खनन मामले को उजागर करने वाले नादौन के भाई-बहन को बधाई देते हुए मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। राज्यपाल के पास भी मामले की शिकायत पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
उम्मीद जताई कि सरकार भी अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही होगी। अगर निष्पक्ष जांच नहीं होगी तो भाजपा अपनी चार्जशीट में इस मामले को जोरशोर से उठाएगी। चार्जशीट कमेटी के सदस्य अपने-अपने क्षेत्र में आम नागरिकों से मिलकर इसे तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
24 दिसंबर को सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा की चार्जशीट भी पूरी हो जाएगी। इसके बाद इसे राज्यपाल को सौंपा जाएगा। कहा कि यह विचित्र स्थिति है कि केंद्र से हजारों करोड़ का सहयोग मिलने के बावजूद सरकार कर्ज ले रही है। किसी को पता नहीं कि यह पैसा कहां जा रहा है।
61 एनएच मिले, पर डीपीआर एक भी नहीं बनी
धूमल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने दौरे के दौरान प्रदेश को 61 एनएच, 3 फोरलेन और आधा दर्जन ओवरब्रिज दिए। कंसलेटेंट का खर्च भी केंद्र वहन करना है, लेकिन प्रदेश सरकार एक भी एनएच की डीपीआर तैयार नहीं करवा पाई। 14वें वित्तायोग में
प्रदेश को 41 हजार करोड़ का बजट मिलेगा। यह पूर्व की तुलना में 234 फीसदी अधिक होगा। सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वालों पर हमला बोलते हुए कहा कि लोग बोफोर्स, सब मैरिन और अगस्ता वेस्टलैंड खरीद में दलाली खाने वाले आज सैनिकों के खून की दलाली की बात कर रहे हैं।