{"_id":"592d7c1e4f1c1bdf7bbdb0dd","slug":"prem-kumar-dhumal-statement-over-shimla-municipal-corporation-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमल ने भरी हुंकार, दम है तो पार्टी चिन्ह पर करवाओ एमसी चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमल ने भरी हुंकार, दम है तो पार्टी चिन्ह पर करवाओ एमसी चुनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 30 May 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शिमला नगर निगम चुनाव को लेकर हाईकोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक करार देते हुए पार्टी चुनाव चिन्ह पर चुनाव कराने की वकालत की है। उन्होंने प्रदेश सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि यदि सरकार में कुछ दम और नैतिकता है तो चुनाव पार्टी चुनाव चिन्ह पर करवा के देख लें।
विज्ञापन
उन्होंने लगे हाथ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर भी निशाना साधा। कहा कि मुख्यमंत्री अपने दोष दूसरों पर मढ़ने की कोशिश में रहते हैं। आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें सिर्फ जमानत मिली है, वे दोष मुक्त नहीं हुए हैं। अंतिम फैसला आने पर सभी को पता चल जाएगा। धूमल ने हमीरपुर में मीडिया से बातचीत में कहा कि हाईकोर्ट के फैसले के वे आभारी हैं।
विज्ञापन
अब चुनाव तय समयसीमा में होने चाहिए। उन्होंने दावा किया कि शिमला नगर निगम चुनाव भाजपा जीतेगी और मेयर और डिप्टी मेयर भी भाजपा के बनेंगे। शिमला नगर निगम की मतदाता सूचियों में रही कमी के लिए प्रदेश सरकार और कम्युनिस्टों की नगर निगम कमेटी जिम्मेदार है।
विज्ञापन
समय रहते मतदाता सूचियों की कमियां दूर होनी चाहिए थीं। लेकिन, कम्युनिस्ट और कांग्रेसी दोनों ही नगर निगम चुनाव विस चुनावों के साथ करवाना चाहते थे। धूमल ने कहा कि वीरभद्र सिंह अपने दोषों को छुपाने के लिए अन्य लोगों पर दोषारोपण करते हैं।
इस अवसर पर जिला प्रभारी एवं पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, संगठन मंत्री संजीव कटवाल, जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर, जिला महामंत्री राकेश ठाकुर, अजय शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष तेज प्रकाश चोपड़ा, जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा भी मौजूद रहे।