{"_id":"592ebb154f1c1ba915bdd32d","slug":"prem-kumar-dhumal-statement-over-joint-director-bribe-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार मामले में अफसर की गिरफ्तारी से बदनाम हुई देवभूमि: धूमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार मामले में अफसर की गिरफ्तारी से बदनाम हुई देवभूमि: धूमल
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 01 Jun 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ब्वॉयज स्कूल हमीरपुर के खेल मैदान में त्रिदेव सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सीबीआई की एफआईआर में मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी का नाम आने से कई शंकाएं पैदा हुई हैं।
विज्ञापन
देवभूमि हिमाचल पहले ही भ्रष्टाचार के दागों से बहुत शर्मसार है। बीते कल सूबे के एक अफसर को भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई के हाथों गिरफ्तार किए जाने से देवभूमि और भी बदनाम हुई है। कहा कि सीबीआई ने अपनी एफआईआर में रिकॉर्ड किया है कि इस मामले के तार मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी से जुड़े हैं।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार का पैसा उक्त अधिकारी तक पहुंचाया जाना था। एक तरफ तो हिमाचल के नागरिकों को देश भर में सबसे ईमानदार होने का इनाम मिलता है, दूसरी आर बड़े पदों पर बैठे अधिकारियों का नाम ऐसे मामलों में आने से देवभूमि बदनाम हो रही है। कहा कि हम
विज्ञापन
यह मांग करते हैं कि सीबीआई इस मामले की जांच करे और सचाई का पता करे कि क्या काम किसके नाम पर हो रहा है? कौन पैसे ले रहा है और पैसे कहां पहुंचाए जाने थे? किन-किन लोगों के तार इस मामले से जुड़े हैं? सीबीआई जांच करे और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करे।