फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prem kumar dhumal statement over exit poll

एग्जिट पोल पर प्रेम कुमार धूमल ने कांग्रेस को लेकर दिया ये बयान

Sat, 16 Dec 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टौणीदेवी (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, टौणीदेवी (हमीरपुर) Updated Sat, 16 Dec 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
prem kumar dhumal statement over exit poll

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने निजी टीवी चैनलों के एग्जिट पोल का स्वागत कर रुझान को उत्साहवर्धक बताया है। अपने आवास समीरपुर में धूमल ने कहा कि कांग्रेस अपनी हार देख एग्जिट पोल को नकार रही है। 

विज्ञापन


यही रुझान अगर 18 दिसंबर को निर्णय में बदला तो भाजपा को सीटें और भी ज्यादा मिलेंगी। धूमल ने कहा कि भाजपा शुरू से ही 50 प्लस सीटों का दावा करती आ रही है। अब एग्जिट पोल ने इस पर मुहर लगा दी है। 
विज्ञापन


धूमल ने एग्जिट पोल के रुझानों पर कहा कि केंद्रीय नेतृत्व का प्रदेश को लाभ मिल रहा है और इसी के चलते जनता का समर्थन भी भाजपा को मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली से खफा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने भी लगाई धूमल दरबार में हाजिरी

prem kumar dhumal statement over exit poll

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपना बहुमूल्य समर्थन भाजपा को दिया। धूमल ने कहा कि जनता के हित के लिए नई सरकार बनने पर काम किया जाएगा और पिछली सरकार की खामियों को भी दूर किया जाएगा।

प्रदेश बहुत पीछे रह गया है, जिसे अब भाजपा सरकार में आगे बढ़ाना प्राथमिकता रहेगी। कांग्रेस नेताओं द्वारा ईवीएम मशीनों से छेड़छ़ाड़ के बयान पर धूमल ने चुटकी ली और कहा कि पंजाब, दिल्ली व बिहार के विस चुनावों में क्या मशीनों से छेड़छाड़ हुई थी?

कांग्रेस के पक्ष में चुनाव आएं तो ईवीएम ठीक और हार का सामना करना पड़े तो ईवीएम से छेड़ख़ानी का आरोप लगाया जाता है। उन्होंने कहा कि दरअसल कांग्रेस को अपनी हार का ठीकरा दूसरे के सिर फोड़ने की आदत है।

एग्जिट पोल के रुझान आने के बाद प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने समीरपुर स्थित प्रेम कुमार धूमल के निवास पर हाजिरी लगानी शुरू कर दी है।

शुक्रवार को सुबह ही दो दर्जन से अधिक अधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मुुलाकात कर चुनाव परिणामों पर चर्चा की। इसके अलावा विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने भी धूमल दरबार में हाजरी लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed