फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prem kumar dhumal statement over assembly elections in himachal

चुनावों में टिकट के चाहवानों के लिए धूमल ने दिया बड़ा बयान

Sun, 10 Sep 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 10 Sep 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
prem kumar dhumal statement over assembly elections in himachal

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि पार्टी हाईकमान और चुनाव समिति को प्रत्याशियों पर शीघ्र फैसला लेकर सूची जारी कर देनी चाहिए। अंतिम समय में टिकट के चाहवानों को बैठाना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता ईमानदार होते हैं, लेकिन कुछेक ज्यादा सक्रिय होते हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष के सिवाय और कोई प्रत्याशी घोषित नहीं कर सकता। एक विस क्षेत्र में एक को ही टिकट मिलेगा, बाकियों को उसे जिताने के लिए मेहनत करनी होगी। विस चुनावों के लिए हाईकमान और कार्यकर्ता बिल्कुल तैयार हैं। धूमल शनिवार को मीडिया से रूबरू हुए। जिला हमीरपुर के भाजपा विधायकों की दबंगई के आरोप पर धूमल बोले- वे मामले में शीघ्र अपने विधायकों से बात करेंगे।
विज्ञापन


जांच के साथ घटना की सारी जानकारी लेंगे। नादौन से विधायक विजय अग्निहोत्री पर एसएचओ को धक्का देने और डराने धमकाने, जबकि सुजानपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर पर पुलिस थाना में एक युवक को थप्पड़ मारने का आरोप है। मामले में नादौन के विधायक के खिलाफ केस भी दर्ज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

धूमल का तंज- अब भाजपा सरकार ही करेगी भर्तियां

prem kumar dhumal statement over assembly elections in himachal

कहा कि किसी का पुतला जलाना लोकतांत्रिक अधिकार है। पुलिस के कुछ अधिकारी अपनी सीमाएं लांघ कर कार्य कर रहे हैं। शिमला में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया तो उस समय पुलिस कहां थी।

कहा कि 22 सितंबर को कांगड़ा में युवा मोर्चा की हुंकार रैली में प्रदेश से एक लाख कार्यकर्ता जुटेंगे। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शिरकत करेंगे। भाजपा इलेक्शन मोड में है।

अब केंद्रीय नेताओं के कार्यक्रम शुरू होने वाले हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा 12 सितंबर को शिमला में पहली प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। धूमल ने कहा कि चुनावी वर्ष में सरकार बिना बजट के नौकरियों की घोषणाएं कर रही है। 

उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा- अब सारी भर्तियां प्रदेश में भाजपा सरकार ही करेगी। प्रदेश में लाखों रुपये के उद्घाटन हो रहे हैं, जबकि बिना बजट के शिलान्यास करोड़ों के हो रहे हैं।

आधे-अधूरे भवनों और स्कीमों के उद्घाटन हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी अधूरे भवनों के उद्घाटन करवा रहे हैं, सत्ता में आने पर उन्हीं अधिकारियों से शेष कार्य पूरे करवाए जाएंगे। भाजपा इन स्कीमों के लिए बजट नहीं देगी।

कांग्रेस की सत्ता को उखाड़ देंगे युवा: पांडे

prem kumar dhumal statement over assembly elections in himachal

नगर परिषद मैदान में 22 सितंबर को होने वाली भाजयुमो की हुंकार रैली को लेकर हिमाचल भाजपा प्रभारी सहित अन्य नेताओं ने कार्यकर्ताओं में खूब जोश भरा। घुरकड़ी में आयोजित व्यवस्था समितियों की बैठक में हुंकार रैली को विराट बनाने पर मंथन किया गया। हिमाचल भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय ने कहा कि युवा शक्ति कांग्रेस की भ्रष्ट सत्ता को उखाड़ फेंकेगी।

इस दौरान कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों से ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को मैदान में लाने का आह्वान किया गया। इस दौरान जहां एकजुट होकर विस चुनाव के लिए तैयार रहने की अपील की गई तो प्रदेश सरकार पर भी हमला बोला गया। पांडेय ने कहा कि युवा मोर्चा के पदाधिकारी इस अवसर को विराट बनाने को उत्साही दिखे।

कहा कि प्रदेश का नौजवान सरकार के प्रति गुस्से में है। उन्होंने युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए अनुशासन, संयम और सुरक्षा का मंत्र अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इसी मंत्र से रैली एतिहासिक बनेगी। पांडेय ने कहा कि कांगड़ा नप मैदान में होने वाली हुंकार रैली ऐतिहासिक रैली होगी। रैली में एक लाख युवा शामिल होकर वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने का एलान करेंगे।

सूबे का युवा वर्ग भ्रष्टाचार, माफिया राज, बेरोजगारों के साथ अन्याय, नारी सुरक्षा को लेकर 22 सितंबर को हुंकार भरेगा। इस रैली में प्रदेश सरकार के खिलाफ गुस्सा कांगड़ा में दिखेगा। सांसद शांता कुमार ने कहा कि युवा मोर्चा हुंकार रैली ऐतिहासिक रैली होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि रैली में प्रदेश का हर वर्ग हिस्सा लेगा।

रैली कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपने आक्रोश का शंखनाद करेगी। प्रदेश महामंत्री कृपाल परमार ने कहा कि प्रदेश के सभी बूथों से हुंकार रैली में युवा शामिल होंगे। भाजयुमो अध्यक्ष विशाल चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने नौजवानों को झूठे सपने दिखाकर सत्ता हासिल की थी। लेकिन इन चुनावों में युवा वर्तमान सरकार को करारा जवाब देगा।

बैठक को संगठन मंत्री पवन राणा ने भी संबोधित किया। इससे पहले भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय, भाजपा अध्यक्ष सतपाल सती, महामंत्री कृपाल परमार, जिला भाजपा अध्यक्ष संजय चौधरी सहित पार्टी पदाधिकारियों ने कांगड़ा नप मैदान में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पूरे मैदान में बैठने की व्यवस्था से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के मंच तक आने का खाका तैयार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed