फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Prem Kumar Dhumal Statement on Modi Rally at Shimla.

धूमल बोले- मोदी रैली से रिज को नहीं, कांग्रेस-वामपंथियों को है खतरा

Wed, 26 Apr 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 26 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Prem Kumar Dhumal Statement on Modi Rally at Shimla.

विधानसभा सचिवालय में भोरंज उपचुनाव से जीते अनिल धीमान के शपथ ग्रहण में शामिल होने आए नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने कांग्रेस और वामपंथियों पर जमकर हमला बोला। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पहले ही हिमाचल पूरी तरह मोदीमय हो गया है।

विज्ञापन


रिज मैदान पर पीएम की रैली पर उठे विवाद पर धूमल ने कहा कि रैली से रिज मैदान को नहीं बल्कि वामपंथियों और कांग्रेसी नेताओं को खतरा महसूस हो रहा है। यही कारण है कि वह गैरवाजिब कारण बताकर रैली का विरोध कर रहे हैं। हर साल रिज मैदान पर ही समर फेस्टिवल होता रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा 26 जनवरी और 15 अगस्त के कार्यक्रम के अलावा विभिन्न तरह के कार्यक्रम होते रहे हैं। ऐसे में रैली को लेकर लोगों में उत्साह और रैली में शामिल होने की इच्छा से दोनों ही पार्टियां दहशत में हैं। कहा कि भोरंज में जिस तरह पार्टी ने भारी मतों से जीत हासिल की है, उसी तरह आने वाले विधानसभा चुनाव में भी वह जीत का परचम फहराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह महज संयोग है कि हमीरपुर में 1998 में भी भाजपा विधायकों की संख्या 29 थी और सरकार बनी थी, वर्तमान में भी 29 विधायक हैं और संकेत फिर कुछ उसी ओर इशारा कर रहे हैं। प्रदेश की वित्तीय हालात पर धूमल ने कहा कि वीरभद्र सरकार दो ही काम करती है,

एक केंद्र सरकार से कुछ न कुछ मांगना और दूसरा उधार लेना। सीएजी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि अगर सरकार ने अपने संसाधन न बढ़ाए और भ्रष्टाचार कम कर उधार की प्रवृत्ति को बंद न किया तो प्रदेश गर्त में चला जाएगा।

अब निर्णय के बाद होती है घोषणा
मुख्यमंत्री जहां जाते हैं, वहां घोषणाओं का अंबार लगा देते हैं। हालांकि, उनकी एक भी घोषणा सिरे नहीं चढ़ पाती। लेकिन, केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद पहले ठोस निर्णय होते हैं उसके बाद ही घोषणा की जाती है। हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज और उड़ान योजना इसका उदाहरण हैं।

बुधवार से बढ़ेगा भाजपा का कुनबा
एक सवाल के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि पार्टी छोड़कर गए कई नेताओं के अलावा अन्य पार्टियों के भी कई नेता भाजपा में शामिल होने की इच्छा जता चुके हैं। वहीं, धूमल ने शिमला नगर निगम चुनाव की ओर इशारा करते हुए कहा कि बुधवार को कुछ महत्वपूर्ण लोग पार्टी का दामन थाम सकते हैं।

मोदी पर टिप्पणी करना कांग्रेस और माकपा पर पड़ेगा भारी : बिंदल 

Prem Kumar Dhumal Statement on Modi Rally at Shimla.

भाजपा मुख्य प्रवक्ता राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करना कांग्रेस और माकपा के नेताओं पर भारी पड़ेगा। पहले तो यह दोनों पार्टियों के नेता रिज मैदान पर प्रधानमंत्री की रैली करवाने में अड़ंगा डाल रहे थे।

माकपा नेता ने तो केंद्र सरकार तक पत्र लिखकर कहा कि रिज मैदान ढह सकता है, ऐसे में इस रैली को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश और हिमाचल प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। जनता स्वयं चाहती है कि पीएम की रैली रिज मैदान पर ही होनी चाहिए।

कांग्रेस नेताओं को मोदी की रैली से घबराहट हो रही है। उन्हें सत्ता से जाने की चिंता सताने लगी है। चूंकि प्रधानमंत्री मंच से हिमाचल को दिए गए 61 नेशनल हाईवे, सिंचाई योजना, टूरिज्म की बात करेंगे। लेकिन, प्रदेश सरकार ने इन सभी योजनाओं पर काम नहीं किया है। 

हिमाचल के लोगों से किए वादे पूरे करें मोदी : कांग्रेस 

Prem Kumar Dhumal Statement on Modi Rally at Shimla.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन नरेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार शिमला आ रहे हैं। देवभूमि हिमाचल और पहाड़ों की रानी शिमला में कांग्रेस पार्टी उनका स्वागत करती है, लेकिन साथ ही उनसे ये भी आशा रखती है कि 2014 के लोकसभा चुनाव के समय बागवानी, पर्यटन और रेलवे विस्तार को लेकर उन्होंने जो वादे प्रदेश की जनता से किए थे, उन्हें भी वे पूरा करें।

उन्होंने कहा कि मोदी ने चुनाव के समय प्रदेश की जनता से अपना नाता ये कहकर जोड़ा था कि वे हिमाचल भाजपा के प्रभारी रहे हैं। प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को वे भली-भांति जानते हैं, इसलिए प्रदेश के उत्थान में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। चौहान ने कहा कि लोगों ने मोदी पर विश्वास जताते हुए उन्हें पूरा समर्थन दिया और चारों लोकसभा सीटें भाजपा की झोली में डाल दी हैं

मगर अब जनता ठगा महसूस कर रही है, चूंकि केंद्र की मोदी सरकार के तीन साल बीतने के बाद भी न तो बागवानों को राहत मिली, न ही टूरिज्म के क्षेत्र में कोई बड़ी सौगात दी गई, न ही पहाड़ में रेलवे को विस्तार के पंख लगे। सेब उत्पादकों को बाहर से आने वाले सेब पर आयात ड्यूटी बढ़ाकर राहत देने का वादा अभी तक प्रधानमंत्री ने पूरा नहीं किया है। पर्यटन क्षेत्र में कोई बड़ी योजना हिमाचल को नहीं मिली।

बद्दी तक रेलवे विस्तार, बिलासपुर-भानुपल्ली रेलवे लाइन, अंब से नादौन-सुजानपुर रेलवे लाइन का सर्वेक्षण कार्य इत्यादि पूर्व यूपीए सरकार के प्रोजेक्ट को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। हिमाचल पहाड़ी राज्य है और वित्तीय संसाधन कम होने के कारण विकास के लिए केंद्र के सहयोग की उम्मीद रखता है, इसलिए पीएम नरेंद्र मोदी शिमला दौरे के दौरान आर्थिक पैकेज देने की भी घोषणा करें। प्रधानमंत्री के शिमला दौरे को हिमाचल के लिए तभी सार्थक माना जाएगा, अगर वे अपने वादों और जनता की इन उम्मीदों पर खरा उतरते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed