फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Prem Kumar Dhumal statement on Modi govt.

मोदी सरकार ने विकास से दिया कांग्रेस को जवाब: धूमल

Thu, 21 Jul 2016 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 21 Jul 2016 06:29 PM IST
विज्ञापन
Prem Kumar Dhumal statement on Modi govt.
पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल

नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि हिमाचल सरकार भले ही तुच्छ राजनीति के चलते केंद्र सरकार पर भेदभाव के आरोप लगाती रही हो। लेकिन वास्तविकता यह है कि पिछले दो वर्षों में मोदी सरकार ने प्रदेश में आधारभूत ढांचे के विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य करके आलोचकों को कड़ा जवाब दिया है।

विज्ञापन


मात्र दो दिनों के अंतराल में मोदी सरकार ने सामरिक महत्व की मंडी-मनाली-लेह रेलवे लाइन के फाइनल सर्वे और बिलासपुर में हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज के निर्माण को मंजूरी देकर प्रदेश में विकास के नए द्वार खोल दिए हैं।
विज्ञापन


धूमल ने कहा कि इस रेल लाइन के बनने से न केवल देश की सीमाएं और सुरक्षित होंगी बल्कि प्रदेश में आधारभूत ढांचे के विकास, पर्यटन और बागवानी के विकास को मदद मिलेगी। लगभग 25 हजार करोड़ रुपये के निवेश से बनने वाली इस परियोजना से प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2009 में प्रदेश के लिए हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की मंजूरी मिलने के पश्चात प्रदेश सरकार ने तत्काल लगभग 62 बीघा जमीन बिलासपुर के बंदला में उपलब्ध करवाई थी। लेकिन कांग्रेस की राजनीति का शिकार इस कॉलेज को बनना पड़ा और किसी न किसी बहाने इस कॉलेज की स्थापना को रोकने की पुरजोर कोशिशें की गई।


धूमल ने आरोप लगाया है कि सरकारी डिपुओं में पूरा राशन नहीं मिल पा रहा है। तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों में रोजगार देने के मामले में कांग्रेस सरकार की नीयत साफ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed