फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prem kumar dhumal statement on JE recruitment.

'जिन युवाओं ने जिताया, उन्हीं को ठग रही कांग्रेस सरकार'

Fri, 11 Sep 2015 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 11 Sep 2015 08:30 PM IST
विज्ञापन
prem kumar dhumal statement on JE recruitment.

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने रिटायर्ड इंजीनियरों से प्रदेश में जेई के पदों को भरने के सरकार के निर्णय का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जिस युवा शक्ति के समर्थन से 2012 में कांग्रेस सत्ता में आई थी, लगता है उसी युवा शक्ति को ठगने और प्रताड़ित करने का निर्णय प्रदेश सरकार ने ले रखा है।

विज्ञापन


धूमल ने कहा कि प्रदेश सरकार के पत्र संख्या पीडब्ल्यूई-126-1 (एक्सटेंशन) ई.एस.।।।-8953-83 दिनांक 2/9/2015 के अनुसार प्रदेश भर में जेई (सिविल) के 50 पदों को भरने का निर्णय लिया गया है। इन पदों को सेवानिवृत्त कनिष्ठ अभियंता (सिविल) को पुनर्नियुक्ति के माध्यम से भरा जाएगा।
विज्ञापन


धूमल ने कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार सभी विभागों को टायर्ड और रिटायर्ड लोगों के माध्यम से चलाना चाहती है। सरकार ने बेरोजगारी भत्ता भी नहीं दिया। कौशल विकास भत्ते के नाम पर युवाओं को छला है। कहा कि प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हैं। कहा कि सरकार इस निर्णय को वापस ले। उन्हें योग्यता और प्रतिस्पर्धा के आधार पर प्रशिक्षित पढ़े लिखे बेरोजगारों को शीघ्र रोजगार के अवसर देकर भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed