{"_id":"579b81b84f1c1be21021e295","slug":"prem-kumar-dhumal-statement-on-hydro-engineering-college-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइड्रो कॉलेज मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट, जल्द होगा पूरा : धूमल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइड्रो कॉलेज मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट, जल्द होगा पूरा : धूमल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 30 Jul 2016 08:51 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली में शुक्रवार को कॉलेज के निर्माण को लेकर केंद्र, प्रदेश सरकार, एनटीपीसी तथा एनएचपीसी के बीच समझौता हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण को लेकर केंद्र, राज्य सरकार, एनटीपीसी और एनएचपीसी के बीच हुए एमओयू पर नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने खुशी जताई है। नई दिल्ली में शुक्रवार को कॉलेज के निर्माण को लेकर केंद्र, प्रदेश सरकार, एनटीपीसी तथा एनएचपीसी के बीच समझौता हुआ।
विज्ञापन
एनटीपीसी और एनएचपीसी कॉलेज निर्माण को 100 करोड़ रुपये देंगे। साथ में इसके संचालन को अगले पांच वर्षों में 25 करोड़ रुपये देंगे। एमओयू साइन होने के अवसर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश सरकार से मंत्री जीएस बाली, सांसद अनुराग ठाकुर, सांसद वीरेंद्र कश्यप, सांसद रामस्वरूप शर्मा और विप्लव ठाकुर उपस्थित थे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, जेपी नड्डा, प्रेम कुमार धूमल और जीएस बाली ने उपस्थित अधिकारियों और अन्य लोगों को संबोधित किया। धूमल ने कहा कि यह उनके ड्रीम प्रोजेक्ट के सपने के पूरा होने का अवसर है। यह प्रोजेक्ट उनके लिए विशेष महत्व रखता है। पूर्व सरकार के समय उन्होंने इसके लिए बिलासपुर में लगभग 62 बीघा जमीन उपलब्ध करवाई थी।
विज्ञापन
यह मामला गलत राजनीति का शिकार भी बना रहा। कहा कि यह महीना हिमाचल के लिए विशेष महत्वपूर्ण साबित हुआ है। इसी महीने में प्रदेश को एक ओर हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज मिला। भानुपल्ली-मंडी-मनाली-लेह रेललाइन के निर्माण को अंतिम सर्वे का कार्य भी शुरू हुआ। रेललाइन प्रोजेक्ट बनने से हिमाचल में आधारभूत ढांचा मजबूत होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अरुण जेटली, मनोहर पर्रिकर ने अनमोल तोहफा दिया है।
प्रदेश में 56 नेशनल हाइवे रेलवे के ढांचे को खड़ा करने के लिए पर्याप्त धनराशि, स्मार्ट सिटी, वित्त आयोग की ओर से हिमाचल की आर्थिक सहायता में 227 फीसदी वृद्धि, हिमाचल का विशेष राज्य का दर्जा पुन: बहाल करना, प्रदेश में एम्स और अब हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का तोहफा मिलने से हिमाचल गर्व महसूस कर रहा है।