फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prem kumar dhumal statement on budget.

ये बजट नालायक बच्चे का भारी बस्ता: धूमल

Wed, 18 Mar 2015 06:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 18 Mar 2015 06:33 PM IST
विज्ञापन
prem kumar dhumal statement on budget.

नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने वर्ष 2015-16 के बजट को आंकड़ों का मायाजाल बताया है। कहा कि बजट में न तो नौजवान, न ही कर्मचारियों के लिए कुछ है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए भी कोई प्रावधान नहीं किया गया है। उन्होंने बजट को नालायक बच्चे का भारी बस्ता बताया।

विज्ञापन


प्रेसवार्ता में धूमल ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का यह 18वां बजट था। इसे 18 तारीख को विस में पेश किया गया। लोगों को बजट से खासी उम्मीद थी, लेकिन यह उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया। कहा कि वर्ष 2008 में भाजपा सरकार ने लोगों को 4 सीएफएल मुफ्त दिए थे।
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार इसके बदले एलईडी लाइट लेकर आई है। ये मुफ्त नहीं दी जाएगी, बल्कि इसका पैसा जनता से ही वसूला जाएगा। कर्मचारियों से भी धोखा हुआ है। उन्हें आशा थी कि उनकी सेवानिवृत्ति आयु 59 या 60 साल होगी, लेकिन इसका कोई प्रावधान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हिमाचल और उत्तराखंड के लिए स्पेशल कैटेगरी स्टेट खत्म करने की बात कहते हैं। अगर ऐसा है तो वह बजट में इसकी नोटिफिकेशन लेकर आते। असलियत यह है कि हिमाचल के बजट में 66.65 शेयर केंद्र सरकार का रहेगा, जबकि 17 फीसदी प्रदेश सरकार कर्जा लेकर वहन करेगी। केंद्र ने हिमाचल को ज्यादा से ज्यादा धन उपलब्ध करवाया, लेकिन बजट में सीएम ने एक बार भी केंद्र का आभार नहीं जताया।


स्किल डेवलपमेंट में बोगस कंपनियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। मंत्री ने भी इसकी जांच की बात कही है। कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान वर्ष 2012 में हिमाचल में तीन गुणा पर्यटक आए थे। इनमें विदेशी पर्यटकों की संख्या अधिक रही थी। अब हिमाचल में 1.10 लाख पर्यटकों की संख्या में कमी है। बजट में पर्यटकों के लिए कोई प्रावधान नहीं है। ठियोग-हाईकोटी-रोहडू सड़क को लेकर भी कोई जिक्र नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed