{"_id":"58ef24814f1c1bc342cf645a","slug":"prem-kumar-dhumal-statement-on-bhoranj-by-election-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोरंज सीट जीतने के बाद बोले धूमल, अब कांग्रेस को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोरंज सीट जीतने के बाद बोले धूमल, अब कांग्रेस को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 13 Apr 2017 01:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि भोरंज से प्रदेश की जनता ने नया जनादेश दे दिया है। कहा कि अब कांग्रेस को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
जनता कांग्रेस को उखाड़ फेंकना चाहती है। सोशल मीडिया पर दिए एक संदेश में धूमल ने कहा कि इस चुनाव में मिली हार के बाद सीएम वीरभद्र सिंह को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए और प्रदेश सरकार को भंग कर दोबारा से चुनाव करवाने चाहिए।
विज्ञापन
धूमल ने कहा कि भोरंज उपचुनाव ने तय कर दिया है कि प्रदेश में अब किसकी सरकार बनने वाली है। वहीं, जीत हासिल करने के बाद भाजपा उम्मीदवार अनिल धीमान के साथ हजारों कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन
भोरंज के बाद धीमान समीरपुर पहुंच गए हैं। धीमान ने भोरंज सीट पर 8290 मतों से दमदार जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार प्रोमिला देवी को हराया।
अभी तक कांग्रेस की ओर से चुनाव में मिली हार को लेकर कोई बयान नहीं आया है। देखना रोचक होगा कि आखिर विधानसभा चुनाव से पहले आए इस नतीजे से प्रदेश की राजनीति पर क्या असर पड़ता है।