फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prem kumar dhumal statement in sujanpur

भ्रष्टाचार के चलते जल्द गिरेगी कांग्रेस सरकार: धूमल

Tue, 12 Apr 2016 07:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर) Updated Tue, 12 Apr 2016 07:25 PM IST
विज्ञापन
prem kumar dhumal statement in sujanpur
सुजानपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल। - फोटो : अमर उजाला

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते जल्द गिर जाएगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बहाने धूमल ने कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों को भी निशाने पर लिया। कहा कि सरकार के कई विधायक और मंत्री उप मुख्यमंत्री बनने का सपना संजोये हैं।

विज्ञापन


सरकार को अपने ही नेताओं से खतरा हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने सुजानपुर में पत्रकार वार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर गंभीर आरोपों की जांच चल रही है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में वन माफिया, खनन माफिया, भू माफिया और तबादला उद्योग फूल रहा है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार से भरपूर धन मिलने के बावजूद सरकार विकास कार्यों को बढ़ावा नहीं दे रही है, उल्टा धन की फिजूलखर्ची में लगी है। कहा कि किसानों-बागवानों को दवाइयां उपलब्ध नहीं हो रही हैं। प्रदेश की रेत और बजरी बाहरी राज्यों में बिक रही है। सड़कों की हालत खराब है। सरकार पर आए दिन भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच भी चल रही है। कहा कि भ्रष्टाचार के आरापों के चलते जल्द कांग्रेस सरकार गिर जाएगी। उनके साथ विधायक नरेंद्र ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र ठाकुर, रमन भटनागर, अशोक मेहरा आदि भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed