{"_id":"f9ede87cd49bc13138b912fec9d0e84c","slug":"prem-kumar-dhumal-statement-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमल बोले, शालीनता भूल चुके हैं मुख्यमंत्री वीरभद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमल बोले, शालीनता भूल चुके हैं मुख्यमंत्री वीरभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
Updated Mon, 18 May 2015 09:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पद की गरिमा और शालीनता भूल चुके हैं। यह बात ऊना के सलोह और मलाहत में महासंपर्क
विज्ञापन
अभियान के तहत हुए कार्यकर्ता सम्मेलनों में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कही।
कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल बन गया है। कांग्रेस सरकार महज घोषणाओं की सरकार बनकर रह गई है। वीरभद्र सिंह दूसरों को नसीहत देते हैं, लेकिन खुद शालीनता की सारी हदें लांघ रहे हैं।
हमें अपनी हद पता है, बेहतर होगा कि वीरभद्र भी अपनी हद में रहें। केवल आरोप लगाने एवं झूठे मामले दर्ज करने में सरकार के दो वर्ष बीते हैं। प्रदेश का विकास पटरी से उतर चुका है।
विज्ञापन
कांग्रेस सरकार बुरी तरह से अंतर्विरोध से जूझ रही है। कहा कि प्रदेश में सैकड़ों चिकित्सकों, प्रशासनिक अधिकारियों के पद रिक्त हैं। भाजपा सरकार के समय हर परिवार को मुक्त चार सीएफएल बल्ब दिए थे। कांग्रेस सरकार एलईडी बल्ब देने की बात कर रही है।
विज्ञापन
उसके भी लोगों से पैसे लिए जाएंगे। डिपुओं में राशन की कमी है। दो वर्षों में हर बार सस्ते राशन की दालों को बदला जा रहा है। इनकी गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हो रहा है। कहा कि प्रदेश को कांग्रेस मुक्त बनाया जाएगा।
मोदी सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल सफल रहा है। इसमें हिमाचल को भी कई तोहफे मिले हैं। मेक इन इंडिया के नारे से देश की आर्थिक हालत में आने वाले वर्षों में सुधार होगा।