फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Prem Kumar Dhumal Statement Before Modi Rally in Himachal.

'देश में मोदी की लहर, दिल्ली के बाद अब हिमाचल की बारी'

Thu, 27 Apr 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 27 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Prem Kumar Dhumal Statement Before Modi Rally in Himachal.

हिमाचल में नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि देशभर में भाजपा की आंधी चल रही है। हिमाचल प्रदेश भी इससे अछूता नहीं रहेगा। पहले नगर निगम शिमला और उसके पश्चात विधान सभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में कांग्रेस का पूर्ण रूप से सफाया कर देगी।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत से स्पष्ट हो गया है कि जनता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर पूर्ण विश्वास है। उन्होंने कहा कि देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की नीतियों में पूर्ण आस्था व विश्वास है।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने भी दिल्ली नगर निगम चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त राष्ट्र की दिशा में यह एक बड़ा कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब हिमाचल की बारी है। प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों से दुखी है। हिमाचल में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। प्रदेश की जनता इससे छुटकारा पाना चाहती है।

भाजपा में आने वाले कांग्रेसियों की सूची तैयार : अनुराग 

Prem Kumar Dhumal Statement Before Modi Rally in Himachal.

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि अपनी ही सरकार में कोई सुनवाई न होने पर कांग्रेस के कई नेता भाजपा के संपर्क में हैं, इनकी सूची तैयार हो गई है। बस कुछ इंतजार कीजिए, जल्द ही सूची सार्वजनिक की जाएगी। सांसद अनुराग बुधवार को रक्कड़ कॉलोनी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। अनुराग ने प्रदेश सरकार पर केंद्रीय योजनाओं में रोड़ा अटकाने के भी आरोप जड़े।

अनुराग ने कहा कि मोदी सरकार प्रदेश में करोड़ों की योजनाएं दे रही है, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार इन योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में अड़ंगा डाल रही है। एक ओर प्रदेश कर्जे में डूब रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के सीएम कर्ज के नाम पर अपने काले धन को सफेद करने में लगे हैं। अनुराग ने कहा कि सीएम वीरभद्र सिंह और उनका परिवार भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। वीरभद्र सिंह की कारगुजारियों के कारण ही प्रदेश कर्जे में डूबता जा रहा है।

केंद्रीय योजनाओं को ठीक ढंग से लागू भी नहीं किया जा रहा है। सांसद अनुराग ने आरोप लगाया कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की अनेक योजनाओं को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय से पत्राचार किया है, लेकिन मुख्यमंत्री ने उनके पत्रों का जवाब तक नहीं दिया। लोकतंत्र में विकासात्मक योजनाओं में राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर पूर्व विधायक बलवीर चौधरी, पूर्व पार्षद मदन पुरी, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राज कुमार पठानिया और साहिल जैतिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed