फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Prem Kumar Dhumal Share Report on New Recruitment in Himachal.

कहीं झूठ तो नहीं बोल रही सरकार, सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

Thu, 05 Jan 2017 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 05 Jan 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
Prem Kumar Dhumal Share Report on New Recruitment in Himachal.

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इकॉनोमिक्स व स्टेटास्टिक्स डिपार्टमेंट के वर्ष 2015-16 आंकड़े जारी किए हैं। इसमें रोजगार शीर्षक के अनुसार वर्ष 2014-15 में सरकारी क्षेत्र में 891 पद नोटिफाई किए गए थे।

विज्ञापन


इसमें से सरकारी क्षेत्र में 584 लोगों को नौकरियां मिलीं। वहीं वर्ष 2015-16 में सरकारी क्षेत्र में 1647 पद नोटिफाई किए गए जिसमें से 31 मार्च 2016 तक मात्र 566 लोगों को सरकारी क्षेत्र में रोजगार मिला है।
विज्ञापन


विभागीय आंकड़ों के अनुसार पिछले दो वर्षों में मात्र 1150 लोगों को सरकारी क्षेत्र व 15286 लोगों निजी क्षेत्र में अब तक रोजगार मिला है। मुख्यमंत्री दावा कर रहे हैं कि सरकारी क्षेत्र में 45000 लोगों को और निजी क्षेत्र में 60 हजार लोगों को रोजगार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मुख्यमंत्री ही बताएं कि ‘सफेद झूठ’ मुख्यमंत्री कह रहे हैं या फिर उनका विभाग। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वर्ष 2012-13 में प्रदेश में नियमित कर्मचारियों की संख्या 184761 थी जो वर्ष 2014-15 में घटकर 182049 रह गई है।

सरकार बताए कितने लोगों को दी नौकरी

Prem Kumar Dhumal Share Report on New Recruitment in Himachal.

एक तरफ तो सरकारी कर्मचारियों की संख्या घट रही है, दूसरी तरफ सरकार 45 हजार लोगों को रोजगार देने के झूठे आंकड़े जारी कर रही है। धूमल ने कहा कि सरकार के दावों में जरा भी सत्यता है तो वह पिछले 4 सालों के कांग्रेस के शासनकाल के दौरान रोजगार संबंधी आंकड़ों के बारे में श्वेत पत्र जारी करे।

जिसमें स्पष्ट करें कि प्रदेश के किन-किन विभागों में कितने लोगों को रोजगार दिया गया है। पिछले दो वर्षों में प्रदेश सरकार ने 2338 पद नोटिफाई किए थे जबकि भरे गए पदों की संख्या मात्र 1150 है। ऐसे में सरकार भले ही प्रेसवार्ता और रैलियों में जनता को गुमराह करने के लिए बड़े-बड़े दावे कर ले।

लेकिन सत्यता यही है कि रोजगार देने में वर्तमान कांग्रेस सरकार का ट्रैक रिकार्ड भी 2003-07 की कांग्रेस सरकार जैसा ही है, जब उन्होंने लाखों लोगों को रोजगार देने का दावा किया था और विधानसभा सत्र में स्वयं स्वीकारा था कि उन्होंने मात्र 3386 लोगों को सरकारी क्षेत्र में रोजगार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed