फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prem kumar dhumal hits out at cm virbhadra singh

सीएम पर ईडी कार्रवाई पर 31 को लेंगे फैसला: धूमल

Sat, 26 Mar 2016 08:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 26 Mar 2016 08:46 AM IST
विज्ञापन
prem kumar dhumal hits out at cm virbhadra singh
धर्मशाला में प्रेस वार्ता करते नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम प्रो. प्रेम कुमार धूमल। - फोटो : अमर उजाला

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने सीएम पर ईडी की कार्रवाई के सवाल पर कहा कि 31 मार्च और 1 अप्रैल को संगठन की बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा कि आगे क्या करना है। पत्रकारों से बातचीत में धूमल ने प्रदेश में उत्तराखंड की तर्ज पर सरकार पर संकट के सवाल पर कहा कि अभी बातें भविष्य की गर्त में हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के कड़े निर्देश हैं कि पार्टी के खिलाफ काम करने वालों को सहन नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


धूमल ने कहा कि नगर निगम धर्मशाला का चुनाव एक नहीं बल्कि कई मुद्दों पर लड़ा जाएगा। इसमें भारत पाकिस्तान मैच भी मुद्दा है। सीएम अब कह रहे हैं कि उन्होंने मैच का विरोध नहीं किया। अगर विरोध नहीं किया तो हिमाचल सरकार की ओर से केंद्र सरकार को सुरक्षा नहीं देने को लेकर दो पत्र किसने लिखे। सवाल मैच का नहीं बल्कि लोगों के रोजगार से जुड़ा है।

विज्ञापन

धूमल ने सीयू पर फोड़ा लेटर बम

prem kumar dhumal hits out at cm virbhadra singh
धर्मशाला नगर निगम चुनाव के अंतिम दिन वार्ड नंबर 11 में भाजपा की बैठक में पहुंचे पूर्व सीएम प्रो. प्रेम कुमार धूमल। - फोटो : अमर उजाला

मैच नहीं होने से धर्मशाला में होटल, रेहड़ी फड़ी, चाय-ढाबे की दुकानों और टैक्सी कारोबारियों को नुकसान हुआ। धूमल ने बिना नाम लिए मनकोटिया और सुधीर शर्मा पर भी निशाना साधा। धूमल ने कहा कि पूर्व मंत्री किशन कपूर ने कुछ दिन पहले सीएम के सीयू पर लिखित पत्र का खुलासा किया था लेकिन सीएम उससे मुकर गए थे और केस करने की धमकी दी थी।

आज हमारे पास सीएम की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंती नटराज को लिखा एक और पत्र है। इसमें सीएम के हस्ताक्षर और सरकारी लोगो है। 24 जनवरी 2013 को सीएम की ओर से केंद्रीय मंत्री को लिखे पत्र में जिक्र है कि सरकार ने देहरा में केंद्रीय

विश्वविद्यालय के लिए 317 हेक्टेयर और धर्मशाला में 62 हेक्टेयर भूमि चयनित कर दी है। इसमें सीएम ने लिखा है कि आपके सहयोग से अगले 50 दिन में दो जगह सीयू का शिलान्यास होगा। इस पत्र पर भी क्या सीएम मुकर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed