फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Prem Kumar Dhumal and Sudhir Sharma distanced from the nominations, know why

प्रेम कुमार धूमल और सुधीर शर्मा ने किया नामांकन से किनारा, जानिए वजह

Tue, 01 Oct 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Oct 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Prem Kumar Dhumal and Sudhir Sharma distanced from the nominations, know why
- फोटो : अमर उजाला

नामांकन भरने के दिन ही भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों में गुटबाजी दिखी। भाजपा उम्मीदवार विशाल नैहरिया के नामांकन कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल नहीं आए। धूमल के कार्यक्रम से किनारा करने को नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों की मानें तो टिकट आवंटन में धूमल गुट की अनदेखी की गई है।

विज्ञापन


उधर, कांग्रेस उम्मीदवार विजय इंद्र कर्ण के नामांकन कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष सहित कई नेता पहुंचे, लेकिन पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने पूरी तरह किनारा कर लिया। सूत्रों की मानें तो सुधीर शर्मा प्रदेश नेतृत्व से क्षुब्ध हैं, जबकि विजय इंद्र कर्ण से उनके मतभेद लंबे अरसे से बने हुए हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

सुधीर का स्वास्थ्य ठीक नहीं : अग्निहोत्री

Prem Kumar Dhumal and Sudhir Sharma distanced from the nominations, know why
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सुधीर शर्मा हमारे वरिष्ठ और सम्मानीय नेता हैं। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है, इसलिए वह नामांकन में नहीं आ पाए। कुछ दिन बाद प्रचार में वह आएंगे।   

धूमल को नामांकन में बुलाया था : सत्ती
प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल हमारे सम्मानीय नेता हैं। विशाल नैहरिया के नामांकन के लिए उन्हें न्योता दिया गया था। हमीरपुर में पहले से प्रायोजित एक कार्यक्रम के चलते वह धर्मशाला नहीं आ पाए।

सीएम और सत्ती ने बुलाया था : धूमल
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुुमार धूमल ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने उन्हें नामांकन कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन हमीरपुर में स्वच्छता अभियान के तहत पूर्व निर्धारित एक कार्यक्रम के चलते वह धर्मशाला नहीं आ पाए।

विज्ञापन

सुधीर के बिना एकजुटता दिखाने की कोशिश

नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस ने सामुदायिक भवन कोतवाली बाजार में जनसभा का आयोजन किया। इसमें सुधीर शर्मा, जीएस बाली, सुजान सिंह के अलावा अमूमन सभी नेताओं ने आकर एकजुटता दिखाने की कोशिश की। जनसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर कौल सिंह, विप्लव ठाकुर, संजय रत्न, अजय महाजन, नीरज भारती, चंद्रेश कुमारी, ठाकुर सिंह भरमौरी, किशोरी लाल, जगदीश सिपहिया, चंद्र कुमार, केवल सिंह पठानिया, यादवेंद्र गोमा, जगजीवन पाल, मेयर देवेंद्र जग्गी आदि मौजूद रहे। हालांकि, चंद्रेश कुमारी के आते ही देवेंद्र जग्गी उठकर बाहर चले गए। बाली लंदन में इलाज करवा रहे हैं, जबकि सुजान सिंह पठानिया बीमार हैं।

टिकट न मिलने ने से नाराज तीन नेता नहीं आए नैहरिया के नामांकन में 
कचहरी अड्डा स्थित भाजपा की जनसभा में प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, सांसद किशन कपूर, कांगड़ा के तीनों मंत्री बिक्रम ठाकुर, विपिन परमार, सरवीण चौधरी, इंदु गोस्वामी, राकेश पठानिया, अर्जुन ठाकुर, रीता धीमान, राजेश, विक्रम जरयाल, हंसराज सहित कई नेता मौजूद रहे। टिकट न मिलने से नाराज उमेश दत्त, राकेश शर्मा, संजय शर्मा ने जनसभा से किनारा कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed