फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prem kumar dhumal and shanta kumar political propaganda.

शांता, धूमल गुटों की दूरियां कम करने की कोशिश

Mon, 19 Jan 2015 02:11 PM IST
Updated Mon, 19 Jan 2015 02:11 PM IST
विज्ञापन
prem kumar dhumal and shanta kumar political propaganda.

हिमाचल प्रदेश भाजपा के ध्रुवों को मिलाने की मशक्कत चल रही है। शांता और धूमल के गुटों की दूरियां कम करने की कोशिश की जा रही है। वीरभद्र सरकार को घेरने के लिए यह रणनीति बनाई जा रही है, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिशन के तहत 2017 विधानसभा चुनाव में प्रदेश से कांग्रेस को पूरी तरह सफाया किया जा सके। भाजपा के इस मकसद की कामयाबी के लिए प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा की ओर से जमीन तैयार की जा रही है। प्रदेश में कोई भी गुट न बने। केवल एक गुट भाजपा हो।

विज्ञापन


इस उद्देश्य से प्रदेश का हर भाजपा नेता काम करे। कोई भी नेता खुद को पार्टी से ऊपर न समझे। शर्मा ने प्रदेश के नेताओं को स्पष्ट संकेत दिए हैं कि नरेंद्र मोदी के मकसद और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के उद्देश्य से साफ तौर पर प्रदेश के नेताओं को अवगत करा दिया है। यह भी कहा है कि कोई भी नेता किसी के खिलाफ न तो बयानबाजी करेगा और न ही अंदरखाते किसी प्रकार की साजिश रची जाएगी।
विज्ञापन

2017 में 55 से अधिक सीटें लाने का लक्ष्य

prem kumar dhumal and shanta kumar political propaganda.

पार्टी का एकमात्र लक्ष्य 2017 में प्रदेश में भाजपा की 55 से अधिक सीटें लानी हैं। इसको ध्यान में रखकर काम करना है। इसके लिए प्रदेश की वीरभद्र सरकार को एकजुट होकर घेरने की रणनीति बनाने के लिए कहा है। सरकार के गलत फैसलों और मोदी की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना है।

हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में हिमाचल को फतह करना है। इसके लिए भाजपा की ओर से अभी से रणनीति बनाई जा रही है। वीरभद्र सरकार की नाकामियां जनता तक पहुंचाई जाएंगी। इसके लिए भाजपा के सभी नेता एकजुट होकर काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed