फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prem kumar dhumal and jp nadda press conference in bilaspur

'विधायक जी जवाब दो' वीडियो के जरिए सरकार से हिसाब मांगेगी भाजपा

Fri, 13 Oct 2017 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Fri, 13 Oct 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
prem kumar dhumal and jp nadda press conference in bilaspur

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस पर हमले तेज कर दिए हैं। पार्टी ने अपने हिसाब मांगे हिमाचल अभियान के तहत दो वीडियो लांच किए हैं। इन्हें विधायक जी जवाब दो और मैं हूं हिमाचल के शीर्षक से बनाया गया है। वीडियो लॉन्च करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस राज से परेशान है।

विज्ञापन


अब समय सरकार बदलने का है। बिलासपुर राजनीति का केंद्र है, इसलिए भाजपा ने माफिया हटाओ, प्रदेश बचाओ अभियान का बिलासपुर से ही आगाज किया है। धूमल ने कहा कि वीडियो करीब चार मिनट का है। इसे वनरक्षक होशियार सिंह और कोटखाई के गुड़िया प्रकरण सहित अन्य मामलों पर बनाया गया है। वीडियो में प्रदेश की चरमराई कानून व्यवस्था को दिखाया गया है।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिल रहे कम वेतन और नौकरी के लिए भटक रहे बेरोजगार युवाओं पर भी फोकस किया है। विधायक जी जवाब दो के वीडियो में हर विस क्षेत्र में लोगों की परेशानियों से जुड़े मुद्दे बताए गए हैं। इसमें विधायक से पूछा गया है कि अपने कार्यकाल में उन्होंने क्या किया। धूमल ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में लोगों को ये वीडियो दिखाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

धूमल बोले- एनजीटी ने लगाया 1.16 करोड़ जुर्माना

prem kumar dhumal and jp nadda press conference in bilaspur

इसके लिए रथयात्रा की छोटी गाड़ियों का प्रयोग किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता में धूमल में ने कहा कि सीएम के क्षेत्र तारा देवी में 477 देवदार के पेड़ काटे गए। जिस पर एनजीटी ने 1.16 करोड़ जुर्माना लगाया है और 4477 पेड़ लगाने को कहा है। केंद्र चाहता है कि फोरलेन प्रभावितों को चार गुना मुआवजा मिले, लेकिन प्रदेश सरकार यह भी होने नहीं दे रही है।

कांग्रेस राज में देवभूमि ड्रग भूमि में बदल गई। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में वहां के एएसपी ने शपथ पत्र दिया है जिसमें कहा गया है कि नशे की खेप हिमाचल से आ रही है। इसे दूसरे राज्यों में भी सप्लाई किया जा रहा है। नशे के कारण ऊना में कई युवा मौत के ग्रास बन चुके हैं।

सरकार ने प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा वापस दिया। केंद्र ने प्रदेश को हाईवे तो दिए साथ ही डीपीआर बनाने का पैसा भी दिया। लेकिन इसके बाद सरकार अभी तक डीपीआर तक तैयार नहीं कर पाई है। केंद्र सरकार ने बिना मांगे ही प्रदेश को बहुत कुछ दिया है।

संसदीय बोर्ड का फैसला मान्य होगा: नड्डा

prem kumar dhumal and jp nadda press conference in bilaspur

केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सीएम पद के उम्मीदवार पर पूछे सवाल के जवाब में कहा कि हर राज्य के लिए पार्टी की अलग-अलग योजना होती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में किसके नेतृत्व में चुनाव होंगे और कौन सीएम होगा वह तय करना भाजपा संसदीय बोर्ड का कार्य हैं। 

कांग्रेस राज में पटरी से उतरी विकास की रेल: अनुराग
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में विकास की रेल पटरी से उतर गई है। सत्ता बदलते ही भाजपा सरकार फिर से पहले की तरह इसे पटरी पर ले आएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई विकास योजनाएं केवल वन विभाग की एनओसी और डीपीआर न बनने के कारण रुके पड़े हैं। 

कार्यक्रम शुरू होते ही बत्ती गुल, नड्डा ने एसई को लगाई लताड़
भाजपा का कार्यक्रम शुरू होते ही बिजली चली गई। इसको लेकर पार्टी का आरोप था कि भाजपा के कार्यक्रम में ऐसा होना आम बात है। पार्टी प्रभारी मंगल पांडेय ने भी कहा कि उनके आठ से नौ कार्यक्रमों में ऐसा हो चुका है। इस पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बिजली बोर्ड के एसई को फोन पर लताड़ लगाई। इसके बाद कुछ देर में ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। 

जनता को गुमराह कर रहे वीरभद्र: दत्त

prem kumar dhumal and jp nadda press conference in bilaspur

चुनावों से ऐन पहले कैबिनेट बैठकें कर लोक लुभावने फैसले लेने पर भाजपा ने वीरभद्र सरकार पर हमला किया है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने कहा कि वीरभद्र सिंह की ओर से की जा रही घोषणाएं हारे हुए जुआरी की तरह हर दांव लगाने जैसी हैं। 

विधान सभा चुनाव कभी भी घोषित होने वाले हैं लेकिन मुख्यमंत्री रोज कैबिनेट की बैठक बुलाकर बिना बजट के घोषणाएं कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। पार्टी उपाध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार चुनाव आयोग ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सरकारी सेवा से हटाने का

निर्णय लिया है उसी प्रकार प्रदेश की वीरभद्र सरकार को अनाप शनाप घोषणाएं करने से रोकना चाहिए अन्यथा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कोई ऐसी घोषणा करने से नहीं रुकेंगे जब तक कि वह हिमाचल को बेचने की स्थिति में न पहुंचा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed