फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prem kumar dhmal statement

धूमल बोले, भाजपा के हर बूथ से जुड़ेगा एक वकील

Sun, 26 Jun 2016 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 26 Jun 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
prem kumar dhmal statement

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने हर बूथ से एक वकील को जोड़ने का फैसला लिया है। वकील बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को कानूनी राय देने में सहयोग करेंगे। धूमल रविवार को शिमला में आयोजित प्रदेश भाजपा लीगल सैल कार्यकारिणी बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजादी से पूर्व व देश में आपातकाल के समय बुद्धिजीवी वर्ग में अधिवक्ताओं ने आगे बढ़कर अपने तरीके से लड़ाई लड़ी। वकीलों का समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।
विज्ञापन


इनका कार्य सीधा लोगों से जुड़ा होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के चुनाव लड़ने वाले हर प्रतिनिधि के चुनावी संबंधी कागजात को सही ढंग तैयार करने में भाजपा लीगल सैल सहयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर लीगल सैल के राष्ट्रीय संयोजक जगदीप धनखड़ ने कहा कि धूमल के नेतृत्व में प्रदेश लीगल सैल आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा संगठन जो भी कार्य सौंपता है, हमारा कर्तव्य बनता है कि उसे बखूबी निभाएं।

उन्होंने भाजपा के महत्वपूर्ण निर्णय को राष्ट्रीय एजेंडे में शामिल करने की बात कही। इस अवसर पर राष्ट्रीय सह संयोजक ऐश्वर्य भाटी व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने भी अपने विचार रखे।

विधि प्रकोष्ठ की वेबसाइट लांच
धूमल ने इस अवसर पर विधि प्रकोष्ठ की वेबसाइट को भी लांच किया। वेबसाइट के माध्यम से लोगों को लीगल सैल के अलावा चुनाव के समय उम्मीदवारों को चुनावी जानकारी उपलब्ध होगी। रोजाना की घटनाओं के अलावा पार्टी के महत्वपूर्ण निर्णय भी इस वेबसाइट पर मिलेंगे।


इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के अलावा प्रदेश लीगल सैल के संयोजक अंशुल बंसल, राष्ट्रीय समन्वयक दिनेश के अलावा भाजपा संगठन मंत्री पवन राणा, स्थानीय विधायक सुरेश भारद्वाज, उपाध्यक्ष गणेश दत्त व प्रदेश सचिव त्रिलोक जम्वाल शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed