{"_id":"5779f0114f1c1b6c697fa582","slug":"prem-kumar-dhmal-statement-in-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमल बोले, दिन के उजाले में जाता हूं ज्योतिषियों के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमल बोले, दिन के उजाले में जाता हूं ज्योतिषियों के पास
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Mon, 04 Jul 2016 10:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामुदायिक भवन कोतवाली बाजार में शारदा ज्योतिष निकेतन के सौजन्य से चल रहे अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन का समापन हो गया। ज्योतिष सम्मेलन के समापन पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। धूमल ने कहा कि कुछेक नेताओं का तर्क है कि धूमल ज्योतिषियों से घिरे रहते हैं।
विज्ञापन
ज्योतिष विद्वान होते हैं, उनके साथ रहना तो सौभाग्य की बात है। ज्योतिष हमेशा मनुष्य को अच्छे मार्ग पर चलने की सलाह देते हैं। बुरे लोग हमेशा बुरी बातें ही कहते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल के नेता ने कहा था कि धूमल ज्योतिष नहीं है, वह तो हमेशा ज्योतिषियों के बीच घिरे रहते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग रात के अंधेरे में ज्योतिषियों के पास जाते हैं जबकि हम दिन के उजाले में ही ज्योतिषियों से मार्गदर्शन लेते हैं। वह भी सबके सामने।
विज्ञापन
विभिन्न क्षेत्रों से आए ज्योतिषियों ने अपने-अपने विचार रखे। ज्योतिषाचार्य पदम उपाध्याय ने कहा कि मनुष्य का शरीर और समुद्र की संरचना एक समान होती है। पूर्णिमा के दिन जिस प्रकार समुद्र में ज्वार भाटा उत्पन्न होता है वैसे ही इसी दिन आपराधिक घटनाएं अधिक होती है। प्रख्यात ज्योतिष डॉ. लेखराज ने कहा कि ज्योतिष पर विश्वास ही मनुष्य का सही मार्गदर्शन है।
विज्ञापन
डॉ. एचएस रावत ने कहा कि हमेशा ही ज्योतिष विद्या पर सवाल खड़े होते हैं, लेकिन यह विद्या मनुष्य का सही मार्गदर्शन है। ज्योतिष संजीव अग्रवाल की वास्तु पर लिखी किताब का भी विमोचन किया गया। डॉ. विक्की जौहर, राजीव कुंडू, हीरा गौण, पूनम भारद्वाज ने भी ज्योतिष विद्या पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री किशन कपूर, जिला भाजपा अध्यक्ष संजय चौधरी, मीडिया प्रवक्ता राकेश शर्मा मौजूद रहे।