फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Preliminary investigation by Private Educational Institutions Regulatory Commission revealed many irregularities in private colleges

हिमाचल: निजी कॉलेजों में कई अनियमितताओं का खुलासा, भवन दिखाया कहीं...पढ़ाया कहीं और

Thu, 21 Oct 2021 11:07 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Oct 2021 11:07 AM IST
सार

 निरीक्षण में टीम को पता चला है कि कई निजी संस्थानों ने पढ़ाई के लिए भवन कोई और दिखाया और विद्यार्थियों की पढ़ाई कहीं और कराई जा रही है। यही नहीं प्रदेश सरकार ने इन कॉलेजों के लिए फीस कुछ निर्धारित की थी और कॉलेज प्रबंधन ने इससे अधिक फीस वसूली है। 

विज्ञापन
Preliminary investigation by Private Educational Institutions Regulatory Commission revealed many irregularities in private colleges
हिमाचल निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल के दर्जनों निजी कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों में कई अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। इन शैक्षणिक संस्थानों का निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग की टीम ने निरीक्षण किया है। निरीक्षण में टीम को पता चला है कि इन निजी संस्थानों ने पढ़ाई के लिए भवन कोई और दिखाया और विद्यार्थियों की पढ़ाई कहीं और कराई जा रही है। यही नहीं प्रदेश सरकार ने इन कॉलेजों के लिए फीस कुछ निर्धारित की थी और कॉलेज प्रबंधन ने इससे अधिक फीस वसूली है। हिमाचल निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग की अभी तक की प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


आयोग के सूत्रों से मालूम हुआ है कि प्रदेश विश्वविद्यालय से फैकल्टी की अनुमति लिए बिना कॉलेजों में नियमों-कायदों को दरकिनार कर कई कोर्स चलाए जा रहे हैं। निजी कॉलेजों में कोई भी कोर्स चलने से पहले हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से अनुमति लेना अनिवार्य है। इन शिक्षण संस्थानों में कई तरह की अन्य अनियमितताएं भी सामने आ रही हैं। इन संस्थानों में शिक्षकों की तैनाती भी योग्यता के अनुसार नहीं है। सरकार के तय फीस ढांचे को नजरअंदाज करके ज्यादा फीस वसूलने के मामले भी सामने आ रहे हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश के 458 निजी कॉलेज आयोग की जांच के दायरे में 
वर्तमान में प्रदेश के 458 निजी कॉलेजों की आयोग सभी पहलुओं को लेकर जांच कर रहा है।  प्रदेश के 120 निजी डिग्री कॉलेजों, 70 बीएड कॉलेजों, दस निजी नर्सिंग कॉलेजों और निजी कोचिंग सेंटरों को जांच के दायरे में रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनियमितताओं की तैयार की जा रही रिपोर्ट : कौशिक 
हिमाचल निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक ने कहा कि आयोग कुल 458 निजी कॉलेजों सहित कोचिंग सेंटरों की विस्तृत जांच कर रहा है। इन निजी कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों की अनियमितताओं की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed