फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pregnant woman referred from Nepal arrives at KNH for treatment; safe delivery.

Shimla: नेपाल से रेफर होकर उपचार के लिए केएनएच पहुंची गर्भवती, सुरक्षित प्रसव, जानें पूरा मामला

Sat, 20 Jun 2026 11:16 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Jun 2026 11:16 AM IST
सार

महिला को नेपाल से बाकायदा एंबुलेंस के माध्यम से शिमला पहुंचाया गया है। इसके लिए 20 घंटे तक सफर भी महिला ने तय किया है। 

विज्ञापन
Pregnant woman referred from Nepal arrives at KNH for treatment; safe delivery.
कमला नेहरू अस्पताल शिमला। - फोटो : संवाद

विस्तार

पहली बार ऐसा हुआ है कि गर्भवती महिला ने नेपाल से उपचार के लिए कमला नेहरू अस्पताल शिमला के लिए केस रेफर करवाया है। महिला को नेपाल से बाकायदा एंबुलेंस के माध्यम से शिमला पहुंचाया गया है। इसके लिए 20 घंटे तक सफर भी महिला ने तय किया है। इसके बाद अस्पताल पहुंचने पर महिला का सफल प्रसव भी करवाया गया। नवजात और प्रसूता पूरी तरह से सुरक्षित है। अब एंबुलेंस के माध्यम से ही नेपाल लौटेंगे। हालांकि, कमला नेहरू अस्पताल के चिकित्सकों ने देखरेख में महिला को रखा है।

विज्ञापन

बड़े अस्पताल में उपचार करवाने की जरूरत थी, इसलिए केएनएच चुना: मान बहादुर

गर्भवती महिला लक्ष्मी शाही (37 वर्ष) के परिजन मान बहादुर ने बताया कि वह पहले नेपाल गंज अस्पताल में उपचार करवा रही थी। गर्भवती होने के साथ महिला को एक्लेम्पसिया बीमारी थी। इसके लिए बड़े अस्पताल में उपचार करवाने की जरूरत थी। ऐसा होने पर परिजनों ने महिला को कमला नेहरू अस्पताल में बेहतर उपचार की जानकारी दी और उपचार करवाने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने चिकित्सकों से बात की और रेफर करने का आग्रह किया। महिला को गर्भवती होने के साथ बीमारी होने के कारण बड़े स्तर के महिला अस्पताल में जाने की सलाह चिकित्सकों ने दी थी। महिला को लेकर वह नेपाल से निकले और शुक्रवार को सुबह कमला नेहरू अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीएमसी में जाकर परेशान हुई गर्भवती

नेपाल से गर्भवती महिला को लेकर पहले इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंची। इस कारण गर्भवती महिला परेशान हुई। महिला को जांच करते ही कमला नेहरू अस्पताल जाने के लिए कहा। इसके बाद सुबह करीब 11:00 बजे गर्भवती महिला केएनएच पहुंची और भर्ती किया गया।

विज्ञापन

नेपाल से गर्भवती महिला को उपचार करवाने के लिए कमला नेहरू अस्पताल भेजा गया। यहां पर महिला का सफल प्रसव हुआ है। महिला को देखरेख के लिए भर्ती किया है। जच्चा-बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित है।-डॉ. सुंदर सिंह नेगी, चिकित्सा अधीक्षक, कमला नेहरू अस्पताल शिमला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed