फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prediction of snowfall in himachal on 23 jan

सूखे से मिल सकती है राहत, हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार

Tue, 23 Jan 2018 09:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 23 Jan 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
prediction of snowfall in himachal on 23 jan

हिमाचल प्रदेश में सूखे जैसे हालात से राहत मिल सकती है। प्रदेश भर में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। हालांकि, बुधवार से मौसम फिर साफ हो जाएगा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।  

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक मंगलवार को मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा में बारिश हो सकती है। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर व लाहौल स्पीति में बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। 

विज्ञापन

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस दिन भी खराब रहेगा मौसम

prediction of snowfall in himachal on 23 jan

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 24 जनवरी को भी मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। सूबे के अन्य क्षेत्रों में 24 से 28 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा।उधर, राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ रहा। 

दिन भर धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 18.0, ऊना में 22.6, धर्मशाला में 16.8, नाहन में 18.9, सोलन में 19.2, कांगड़ा में 20.5, बिलासपुर में 17.6, हमीरपुर में 17.0, चंबा में 19.7, सुंदरनगर में 20.1, भुंतर में 21.0,

कल्पा में 14.2 और डलहौजी में 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान -6.9, मनाली में -1.0, भुंतर में 0.1, कल्पा में 1.4, सोलन में 1.8, चंबा में 2.0, बिलासपुर में 2.9, हमीरपुर में 3.9, ऊना में 4.0, नाहन में 5.7, शिमला में 6.0 और धर्मशाला में 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed