फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prediction of snowfall in himachal for two days

हिमाचल में दो दिन तक बारिश-बर्फबारी के आसार, लुढ़का तापमान

Mon, 05 Feb 2018 09:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Mon, 05 Feb 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
prediction of snowfall in himachal for two days
हिमाचल में मौसम लगातार रंग बदल रहा है। इससे राज्य में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग की बारिश और बर्फबारी होने की भविष्यवाणी के बीच सूबे में फिर से तापमान कम हो गया है।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटों के दौरान सूबे में एक से  दो डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसी बीच, मौसम विभाग ने प्रदेश के उच्च और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार और मंगलवार को बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है। 
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक दो दिन कुछ क्षेत्रों में बारिश या बर्फबारी के बाद 7 और 8 फरवरी को मौसम साफ रहेगा, जबकि 9 फरवरी को कुछ स्थानों पर दोबारा बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां शून्य से नीचे पहुंचा पारा

prediction of snowfall in himachal for two days

उधर, रविवार को राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। रविवार को शिमला में अधिकतम तापमान 17.4, सुंदरनगर 22.1, भुंतर 22.6, कल्पा 10.6, धर्मशाला 18.0, ऊना 26.6, नाहन 19.6, सोलन 20.0, कांगड़ा 22.7, बिलासपुर 23.0, हमीरपुर

22.9, चंबा 21.9 और डलहौजी में 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। केलांग में न्यूनतम तापमान - 8.0, कल्पा -2.4, मनाली -2.6, शिमला 4.0, सोलन 2.0, ऊना 4.6, पालमपुर 5.8, बिलासपुर 3.2, डलहौजी 3.8, चंबा 3.3, धर्मशाला 7.4 और नाहन में 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed