फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   precautions for swine flu in himachal pradesh

स्वाइन फ्लू: सूअरों को खुले में न छोड़ें, शहरी निकाय करें निगरानी

Sun, 03 Feb 2019 01:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 03 Feb 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
precautions for swine flu in himachal pradesh

सूबे में स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ने के बाद अब प्रदेश सरकार हरकत में आ गई है। प्रदेश सरकार के आला अधिकारियों ने स्वास्थ्य, पशुपालन और शहरी विकास विभाग को सतर्क रहने की हिदायत दी है। साथ ही सूअर पालकों को सूअरों को खुले में न छोड़ने की हिदायत दी है।

विज्ञापन


वहीं, सभी शहरी निकायों को भी शहरों में सूअरों को छोड़ने वालों पर निगरानी बनाने के निर्देश दिए हैं। अगर कोई सूअर पालक बाड़े से सूअरों को खुले में छोड़ रहा है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाएं।
विज्ञापन


उधर,  वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव ने सभी सीएमओ को अलर्ट जारी किया है। अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए अलग से वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कांगड़ा के सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए सभी स्वास्थ्य संस्थानों में उचित प्रबंधन किए हैं। इस बीमारी की चपेट में आए मरीजों का प्राथमिकता से उपचार किया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री ने टांडा में ली अधिकारियों की क्लास

precautions for swine flu in himachal pradesh

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने स्वाइन फ्लू को लेकर अधिकारियों की क्लास लेते हुए लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। परमार ने टांडा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग कांगड़ा के अधिकारियों के साथ स्वाइन फ्लू से निपटने को लेकर बैठक की।

उन्होंने कहा प्रदेश के सभी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू की दवाई उपलब्ध करवा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों सहित मुख्य चिकित्सा संस्थानों में आइसोलेशन वार्ड स्थापित किए गए हैं, ताकि इस संक्रमण को रोका जा सके।

precautions for swine flu in himachal pradesh

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सजग है और अधिकारियों से लोगों को जागरूक करने को कहा गया है। इस अवसर पर नगरोटा बगवां के विधायक अरुण मेहरा, एडीसी केके सरोच, टांडा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.भानू शर्मा, सीएमओ कांगड़ा गुरदर्शन गुप्ता, संयुक्त निदेशक टांडा मेडिकल कॉलेज सुनयना शर्मा, एमएस डॉ. सुरेंद्र भारद्वाज सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed