फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health checkup camp

Shimla News: दर्द से परेशान बुजुर्गों को पंचायतघर में मिली राहत की राह

Sun, 06 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
health checkup camp
विशेषज्ञों ने करवाई एक्सरसाइज और बताए दर्द से बचाव के तरीके
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के साथ सटी पुजारली पंचायत के पंचायतघर में रविवार को मुफ्त फिजियोथेरेपी शिविर लगाया गया। इसमें विशेष रूप से बुजुर्गों को विभिन्न प्रकार के दर्द और शारीरिक परेशानियों से राहत दिलाने के लिए जरूरी एक्सरसाइज करवाई गई। फिजियोथेरेपिस्ट ने बुजुर्गों को बताया कि नियमित रूप से सही तरीके से व्यायाम करने से शरीर को सक्रिय रखने के साथ कई तरह के दर्द से राहत पाने में मदद मिल सकती है। इस दौरान कमर, घुटनों, कंधों और अन्य जोड़ों से संबंधित दर्द में उपयोगी व्यायाम की जानकारी दी गई। वहीं दैनिक जीवन में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इसको लेकर भी जागरूक किया गया। वहीं बुजुर्गों को अपनी क्षमता के अनुसार नियमित व्यायाम करने की सलाह दी। पंचायत प्रधान ओम प्रकाश वर्मा ने यह जानकारी दी। बताया कि एपीजी शिमला यूनिवर्सिटी की ओर से यह कैंप लगाया गया। करीब 30 से अधिक युवा से लेकर बुजुर्ग लोगों ने शिविर में हिस्सा लिया। इस अवसर पर पंचायत उप प्रधान सुनील कंवर, डॉ. पारस नेगी, डॉ. श्वेता, प्रतीक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed