{"_id":"6a9d50e05ba9eb45010dfdc1","slug":"cultural-new-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-782264-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: गेयटी में 20 को होगा शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: गेयटी में 20 को होगा शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा गायक शुभम ठाकुर और तबला वादक यशवंत वैष्णव देंगे प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में शास्त्रीय संगीत का चौथा वार्षिक कार्यक्रम लालसा 20 सितंबर को गेयटी थियेटर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में युवा कलाकार शुभम ठाकुर अपने गायन से समां बांधेंगे, जबकि विश्वविख्यात तबला वादक पंडित योगेश शमशी के शिष्य यशवंत वैष्णव तबला वादन की प्रस्तुति देंगे। लालसा-द डिजायर फॉर म्यूजिक के सचिव डॉ. बृजमोहन मदन ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन को लेकर संस्था की ऑनलाइन बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित संगीतज्ञ डॉ. परमानंद बंसल ने की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के संगीतज्ञों, संगीत प्राध्यापकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। उन्होंने संगीत प्रेमियों से 20 सितंबर को गेयटी थियेटर पहुंचकर शास्त्रीय संगीत का आनंद लेने और कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया। बैठक में संस्था की गतिविधियों को प्रदेश के अन्य जिलों तक पहुंचाने का भी निर्णय लिया गया। भविष्य में लालसा की ओर से प्रदेश के विभिन्न जिलों में शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत, गीत, गजल और भजन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में लालसा के प्रधान सुनील, कोषाध्यक्ष निखिल, वरिष्ठ संगीतज्ञ डॉ. सुरेश शर्मा, पंजाब विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. टीसी कौल, डॉ. हेमराज चंदेल, डॉ. मनुज ठाकुर, डॉ. विशाल, वरुण सूद, तबला वादक राजेश, अमित कुमार, देव, श्याम लाल और जोगेंद्र सहित संस्था के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।