फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health news shimla

Shimla News: क्षय रोगियों के परिवार की भी होगी स्क्रीनिंग, घरद्वार पर जांचे जाएंगे सैंपल

Sun, 06 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
health news shimla
क्षय रोग को फैलने से रोकने के लिए विभाग ने उठाया कदम
विज्ञापन

जिले के प्रत्येक गांव में चलेगा एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान
मरीजों के डायरेक्ट संपर्क में आने वाले लोगों को दी जाएगी प्रिवेंटिव मेडिसिन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। क्षय रोग (टीबी) को रोकने के लिए क्षय रोगियों के परिवार की भी स्वास्थ्य विभाग स्क्रीनिंग करेगा। इसके लिए विभाग की टीम घरद्वार पर जाकर सैंपल लेगी। इनकी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में जांच करवाई जाएगी। इससे यह पता चल जाएगा कि क्षय रोग पॉजिटिव मरीज की चपेट में आने से साथ रहने वाले लोगों को कोई दिक्कत तो नहीं आ रही है। इसी के साथ सीधे संपर्क में आने वाले लोगों को भी प्रिवेंटिव मेडिसिन दी जाएगी ताकि क्षय रोग को फैलने से रोका जा सके। जिलेभर में प्रत्येक गांव में एक्टिव केस अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए विभाग की टीम नए मामलों का पता लगाएगी। इसी के साथ पॉजिटिव मामलों के परिवारवालों के स्वास्थ्य की जांच करेगी। जांच के दौरान अगर पॉजिटिव मरीज के साथ रहने वाले परिजनों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आती है तो विभाग उन्हें भी टीबी की दवाइयां शुरू करेगा। इसका फायदा यह होगा कि भविष्य में होने वाले टीबी के विकार की समय पर ही रोकथाम हो जाएगी। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि अब टीबी मरीजों का उपचार तक ही सीमित नहीं है बल्कि अब परिजनों के बारे में जानकारी ली जा रही है। इस अभियान से क्षय रोग मुक्त प्रदेश बनाने में काफी मदद मिलेगी। उधर, जिला कार्यक्रम अधिकारी क्षय रोग डॉ. विनीत ने बताया कि क्षय रोगियों परिवार की भी स्क्रीनिंग होगी। साथ ही प्रिवेंटिव मेडिसिन भी दी जाएगी।

इनसेट
स्वास्थ्य विभाग लगा रहा शिविर
जिलेभर में स्वास्थ्य विभाग शिविर लगा रहा है। मौके पर ही एक्सरे भी किए जा रहे हैं। अगर कोई संदिग्ध मरीज शिविर में की गई प्रारंभिक जांच में सामने आता है तो उसका नमूना लेकर आगामी उपचार शुरू किया जाता है। जिला स्वास्थ्य विभाग के पास अब पर्याप्त हैंड एक्सरे मशीन हैं। इससे मरीजों की जांच करने में आसानी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed