फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   players won in shutting

Shimla News: शूटिंग में शिवाश, नुंद्रिशा, अद्विक, अनाया शर्मा ने जीते स्वर्ण पदक

Sun, 06 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
players won in shutting
खेल परिसर में 10वीं हिमाचल प्रदेश इंटर-स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप का समाप
विज्ञापन

प्रदेश के 145 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के इंदिरा गांधी में 10वीं हिमाचल प्रदेश इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के विभिन्न स्कूलों के आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने एयर राइफल और एयर पिस्टल स्पर्धाओं में भाग किया। समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के अंडर-12 एयर राइफल पुरुष वर्ग में शिवांश जनैक ने स्वर्ण, अर्जुन शर्मा ने रजत और मनंजय शर्मा ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में नुंद्रीशा ने स्वर्ण, विदुषी लोहमी ने रजत और चार्वी सूद ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, अंडर-12 एयर पिस्टल पुरुष वर्ग में अद्विक ने स्वर्ण और अन्वित ने रजत पदक जीता। महिला वर्ग में अनाया शर्मा ने स्वर्ण, विदुषी लोहमी ने रजत और अवनी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसी तरह यूथ पुरुष एयर राइफल में हरितविक जिष्टू ने स्वर्ण, स्वस्तिक चांगरा ने रजत और विशाल भानु पुरशोग ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा यूथ पुरुष एयर पिस्टल में सौरव ठाकुर स्वर्ण, पारस शर्मा रजत और प्रक्षित ठाकुर कांस्य पदक विजेता रहे। इसके अलावा यूथ महिला एयर राइफल में एलिसा बट्टा ने स्वर्ण और देवांशी सिंह ने रजत पदक जीता। सब यूथ महिला एयर राइफल में एलिसा ने स्वर्ण, राब्या सूद ने रजत और पलक मित्तल ने कांस्य पदक हासिल किया। सब यूथ पुरुष एयर पिस्टल में आरव ने स्वर्ण और आर्यवीर ठाकुर ने रजत पदक जीता। वहीं सब यूथ महिला एयर पिस्टल में उद्भवी बांगा ने स्वर्ण, काव्यांजलि कंवर ने रजत और सुकृत कौर ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राजीव सूद ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed