फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pre Primary classes in 3391 Himachal govt schools

3391 स्कूलों में निशुल्क प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू, पढ़ाई, किताबों का खर्चा भी उठाएगी सरकार

Tue, 09 Oct 2018 12:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर/मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर/मंडी Updated Tue, 09 Oct 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
Pre Primary classes in 3391 Himachal govt schools

हिमाचल में पहली बार सोमवार को एक साथ 3391 सरकारी स्कूलों में निशुल्क प्री- प्राइमरी कक्षाएं शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने स्कूल मंडी के गोहर के बगस्याड़ से इस योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने पाठ्य सामग्री का भी विमोचन किया। पिछले एक सप्ताह के दौरान सूबे के 13 हजार से ज्यादा नौनिहालों ने प्री प्राइमरी (नर्सरी) में दाखिला लिया है।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि प्री प्राइमरी में नौनिहालों की पढ़ाई का सारा खर्च सरकार उठाएगी। किताबें, कलर, ड्राइंग बुक्स सब कुछ सरकार ही बच्चों को मुहैया करवाएगी। प्री प्राइमरी बच्चों के लिए अलग वर्दी लगाने पर भी विचार किया जा रहा है। सरकार जल्द ही इस बारे में गाइडलाइन जारी करेगी।

विज्ञापन

Pre Primary classes in 3391 Himachal govt schools

निजी स्कूलों की भारी भरकम फीस, नर्सरी-केजी के कल्चर और सरकारी स्कूलों में नौनिहालों की शिक्षा की नींव मजबूत करने के मकसद से प्री प्राइमरी कक्षाओं की शुरुआत हुई है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए जेबीटी शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया है।

इसमें बच्चों को खेल-खेल में और विभिन्न एक्टिविटी से हिंदी, अंग्रेजी वर्ण माला, पशु-पक्षियों, फल-सब्जियों, अस्पताल, स्कूल और रंगों की पहचान कराई जाएगी। मंडी जिला में 459 सरकारी स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू हो रही हैं।

बगस्याड़ में दस बच्चों ने प्री प्राइमरी में दाखिला लिया है। इससे पहले एसएमसी अपने स्तर पर ही कुछ स्कूलों में नर्सरी-केजी की कक्षाएं चला रही है। इस मौके पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed