{"_id":"57615bc74f1c1b847c11c085","slug":"pre-monsoon-rainfall-in-himachal-read-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में प्री मानसून से कई इलाकों में मूसलाधार बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में प्री मानसून से कई इलाकों में मूसलाधार बारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 16 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
बुधवार को प्रदेश भर में रुक-रुक कर बारिश होती रही।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में बुधवार को मूसलाधार बारिश हुई। बारिश की फुहारों से प्रदेश के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को दिन भर प्रदेश के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रही।
विज्ञापन
नदी और नालों का जलस्तर बढ़ गया। कुल्लू जिले के ऊपरी क्षेत्रों में हुई झमाझम बारिश से ऊझी घाटी के छाकीनाला में जलस्तर बढ़ गया। इससे साथ लगती जमीन बह गई। हरे-भरे पेड़ भी पानी के तेज बहाव में बह गए। बिलासपुर में भी तेज बौछारें पड़ीं।
विज्ञापन
किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। कांगड़ा, चंबा और मंडी जिले के कई क्षेत्रों में भी रुक-रुक कर बारिश होती रही। प्री मानसून की बौछारों से पारे में भी गिरावट आई है। बीते मंगलवार को ऊना का पारा 40.6 डिग्री था, जो बुधवार को 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 21 जून तक बारिश का पूर्वानुमान जताया है। बुधवार को शिमला में 21.5, धर्मशाला में 29.8, सोलन में 29.6, नाहन में 27.9, सुंदरनगर में 28.4, भुंतर में 32.2, कल्पा में 21.6, मंडी में 33.8, मनाली में 26, डलहौजी में 22 और केलांग में 30 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।