फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pre monsoon hits himachal pradesh and rainfall continued for june 12

हिमाचल में प्री मानसून की दस्तक, इस दिन तक बरसेंगे बादल

Thu, 07 Jun 2018 10:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 07 Jun 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
pre monsoon hits himachal pradesh and rainfall continued for june 12

हिमाचल में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। बारह जून तक सूबे के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहेगा।

विज्ञापन


मौसम के इस बदले मिजाज के बीच दस जून तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अंधड़ चलने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इस माह के आखिरी हफ्ते तक मानसून पहुंचने की संभावना है। 

विज्ञापन

मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में सामान्य होगी बारिश

pre monsoon hits himachal pradesh and rainfall continued for june 12

मौसम विभाग की मानें तो इस साल मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में बारिश सामान्य होगी। मौसम में आए बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। 

शिमला में बुधवार को मौसम के कई रंग दिखे। सुबह के समय हल्की बारिश के बाद धूप खिली। दोपहर बाद फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई। शिमला के अलावा चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर, सोलन, सिरमौर में रात को बारिश हुई है। 

ऊना में 36 डिग्री पहुंचा पारा

pre monsoon hits himachal pradesh and rainfall continued for june 12

मौसम के बदले रुख के बीच प्रदेश में तापमान दो से तीन डिग्री कम हो गया है। चालीस डिग्री से ऊपर चल रहा ऊना का अधिकतम तापमान बुधवार को 36.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शिमला में 25.4, सुंदरनगर में 34.7, भुंतर में 34.6, धर्मशाला में 30.4, नाहन में 31.3, सोलन में 28.6, कांगड़ा में 35.3, बिलासपुर में 35.4, हमीरपुर में 35.2, चंबा में 34.1, केलांग में 25.0 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। 

विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में इतनी गिरावट

pre monsoon hits himachal pradesh and rainfall continued for june 12

मंगलवार रात को प्रदेश के न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मंडी में न्यूनतम तापमान 22.6, ऊना में 21.7, हमीरपुर में 21.4, बिलासपुर-धर्मशाला में 21.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

चंबा में 20.0, नाहन में 18.4, सोलन में 17.4 और शिमला में 15.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। तापमान में आई कमी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। साथ ही पेयजल किल्लत भी आने वाले दिनों में दूर होने की उम्मीद है।

16 घंटे बाद बड़े वाहनों के लिए खुला मनाली-लेह मार्ग       

pre monsoon hits himachal pradesh and rainfall continued for june 12

कोकसर से आठ किलोमीटर दूर तेलिंग नाले में पानी कम होने से 16 घंटे मनाली-लेह मार्ग बाद बड़े वाहनों के लिए बहाल हो गया। नाले में अचानक बाढ़ आने से दो बार मार्ग बंद होने से करीब 700 से अधिक छोटे और बड़े

वाहन कोकसर और सिस्सू में फंसे रहे। कोकसर स्थित चौकी प्रभारी राजेश ने बताया कि मंगलवार रात कुछ छोटे वाहन लेह की तरफ निकल गए थे, लेकिन बुधवार सुबह मार्ग बहाल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed