फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pre Marriage Counselling By Himachal Pradesh State Commission For Women

अब नहीं होंगे तलाक, महिला आयोग ने की बड़ी शुरूआत

Sun, 17 Jul 2016 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 17 Jul 2016 10:27 AM IST
विज्ञापन
Pre Marriage Counselling By Himachal Pradesh State Commission For Women
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जैनब चंदेल - फोटो : अमर उजाला

तलाक के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए राज्य महिला आयोग ने पहल की है। महिला आयोग शादी से पहले और बाद में पति-पत्नी की काउंसलिंग के लिए एक खास अभियान चलाएगा। इसमें शादी से पहले युवक-युवतियों को सफल वैवाहिक जीवन के सूत्र बताए जाएंगे। साथ ही शादी के बाद दोनों का जीवन कैसे बदलता है, यह भी समझाया जाएगा।

विज्ञापन


अभियान में स्वयंसेवी संस्थाओं की भी मदद ली जाएगी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने इसकी पुष्टि की है। चंदेल ने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में अनेक मामलों में विवाह के थोड़े समय के बाद ही पति-पत्नी में मनमुटाव की घटनाएं होने लगी हैं। आयोग के सामने हर महीने घरेलू विवाद के दर्जनों मामले आ रहे हैं।

विज्ञापन

ज्यादातर विवाद इस वजह से

Pre Marriage Counselling By Himachal Pradesh State Commission For Women

ज्यादातर मामलों में एक-दूसरे की बात नहीं मानने पर ही विवाद हो रहे हैं। कई दंपति नकारात्मक दृष्टिकोण के साथ विवाह का बंधन निभा रहे हैं, जबकि ये सकारात्मकता से ही संभव है। यानी एक ने कोई बात कही तो अहंकार वश दूसरा उसे नहीं मानने पर अड़ा रहता है। युवतियां भी परंपरागत जीवनशैली से मुंह मोड़ रही हैं। ये भी सुसराल में उनकी टकराहट की वजह है।

राज्य महिला आयोग में जब भी ऐसे मामले पहुंचते हैं तो दोनों पक्षों की काउंसलिंग से अधिकतर मामले निपटा दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि महिला आयोग ऐसे विवादों की सुनवाई के अलावा प्रशिक्षण पर फोकस करना चाहता है। उन्होंने कहा कि आयोग आगामी समय में यह तय करेगा कि ये प्रशिक्षण कैसे किया जाए। इसके लिए स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद लेकर इसका पूरा खाका तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed