फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pratibha Singh unaware of the celebration of one year tenure of Himachal government, said this

Himachal: प्रतिभा सिंह बोलीं- सरकार के एक साल के समारोह पर मुझसे नहीं की गई कोई चर्चा

Mon, 04 Dec 2023 10:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 Dec 2023 10:52 PM IST
सार

प्रदेश की सुक्खू सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर 11 दिसंबर को होने वाले समारोह से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह अंजान हैं। 

विज्ञापन
Pratibha Singh unaware of the celebration of one year tenure of Himachal government, said this
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर 11 दिसंबर को होने वाले समारोह से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह अंजान हैं।  उन्होंने कहा कि समारोह को लेकर सरकार ने मुझसे कोई चर्चा नहीं की, न ही मुझे विश्वास में लिया गया।  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान ने हिमाचल के सर्द मौसम में राजनीति गरमा गई है। बीते कुछ माह से संगठन की अनदेखी को लेकर शिमला से दिल्ली तक लगातार आवाज उठाती रहीं प्रतिभा सिंह संसद के शीत सत्र में शामिल होने की जगह अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर निकल गई हैं।

विज्ञापन


सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं की लगातार अनदेखी से 2024 की डगर मुश्किल होगी। उन्होंने बेबाकी से कहा कि संगठन के काम करने पर ही सरकार बनती है। सरकार के होते हुए संगठन को नजरअंदाज किया जाना ठीक बात नहीं है। अच्छा होता कि मुख्यमंत्री संगठन के साथ तालमेल को बनाए रखते। कहा कि वर्तमान में पार्टी कार्यकर्ता निराश हैं, उनके काम नहीं हो रहे। सुक्खू सरकार ने सीमित संसाधनाें से प्रभावितों को मदद पहुंचाई। आपदा राहत के लिए 4500 करोड़ का पैकेज देने के लिए सरकार बधाई की पात्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed