फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pratibha Singh said- Modi government did not help Himachal even in disaster

Mandi News: प्रतिभा सिंह बोलीं- मोदी सरकार ने आपदा में भी हिमाचल की मदद नहीं

Wed, 06 Dec 2023 08:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कटौला (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, कटौला (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Dec 2023 08:42 PM IST
सार

प्रतिभा सिंह ने कहा कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हिमाचल में आई त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की गुहार लगाती रही। 

विज्ञापन
Pratibha Singh said- Modi government did not help Himachal even in disaster
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडी जिले के छह दिनों के दौर पर पहुंचीं सांसद व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाने साध रही हैं। दौरे के दूसरे दिन द्रंग के बथेरी में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार न तो विकास कार्यों में हिमाचल का सहयोग कर रही है और न ही आपदा के समय प्रधानमंत्री ने प्रदेश की कोई मदद की। प्रदेश सरकार अब अपने स्तर पर ही आपदा प्रभावितों के पुनर्वास में जुटी है। उन्होंने बथेरी में जन समस्याएं सुनीं। प्रतिभा सिंह ने कहा कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हिमाचल में आई त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की गुहार लगाती रही।

विज्ञापन


न तो केंद्र से इस त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया और न ही हिमाचल को आर्थिक राहत पैकेज दिया। प्रदेश सरकार ने अब अपने दम पर ही आपदा प्रभावितों के पुर्नवास का बीड़ा उठाया है और 4500 करोड़ रुपये का राहत पैकेज घाषित कर पुर्नवास का कार्य शुरू किया है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा विकास करवाया है और विकास के नाम पर ही जनता के बीच जाकर वोट मांगे हैं। यदि द्रंग की जनता ने कौल सिंह ठाकुर को जिताया होता तो आज यहां की स्थिति कुछ और होती। पिछले दौरे के दौरान द्रंग क्षेत्र की कुछ पंचायतें छूट गई थीं। आज वह कौल सिंह के आग्रह पर ही इन सब पंचायतों में जाकर जन समस्याएं सुन रही हैं। कमांद पुल के रुके हुए कार्य को जल्द शुरू कराया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

संजीव बने आदिवासी कांग्रेस विभाग चंबा के अध्यक्ष
प्रदेश आदिवासी कांग्रेस विभाग के अध्यक्ष और लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने जिला चंबा की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। आदिवासी कांग्रेस विभाग के संयोजक महेश शर्मा ने बताया है कि संजीव कुमार को जिला अध्यक्ष, थानु लाल शर्मा व मदन पाल को उपाध्यक्ष, लाल हुसैन, कैप्टन सेवानिवृत्त योगराज व पवन कुमार को जिला संयोजक जबकि अजय कुमार, प्रवेद कृष्ण, सतीश कुमार शर्मा, हेम राम नेगी, शेर सिंह, ठाकुर सिंह, अनूप कुमार और विकास कुमार को सदस्य नियुक्त किया गया है। महेश शर्मा ने बताया है कि यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से प्रभावी मानी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed