फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pratibha Singh met in-charge Rajeev Shukla and presented the side of the districts left out of coming in the c

हिमाचल: प्रतिभा सिंह ने प्रभारी राजीव शुक्ला से मिलकर मंत्रिमंडल में आने से छूटे जिलों का रखा पक्ष

Fri, 13 Jan 2023 12:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Jan 2023 12:00 AM IST
सार

 शुक्ला के साथ मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी हाईकमान और मुख्यमंत्री तय करेंगे कि अब और कौन-कौन मंत्री बनेंगे। प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से होने का हवाला देते हुए शिमला जिला से तीन मंत्री बनने की पैरवी की। 

विज्ञापन
Pratibha Singh met in-charge Rajeev Shukla and presented the side of the districts left out of coming in the c
प्रतिभा सिंह व विक्रमादित्य सिंह ने राजीव शुक्ला से की भेंट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस पार्टी की हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली में पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात कर मंत्रिमंडल में आने से छूट गए जिलों का पक्ष रखा। शुक्ला के साथ मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी हाईकमान और मुख्यमंत्री तय करेंगे कि अब और कौन-कौन मंत्री बनेंगे। प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से होने का हवाला देते हुए शिमला जिला से तीन मंत्री बनने की पैरवी की। प्रतिभा सिंह ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल में मंत्रियों के खाली पदों को भरने के लिए विचार-विमर्श जारी है।

विज्ञापन


हमने संगठन की बात हाईकमान के पास रखी है। मंत्री बनाने का विशेषाधिकार मुख्यमंत्री का है। प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ 19 जनवरी को जिला कांगड़ा के इंदौरा में प्रवेश करने वाली भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर भी जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की यात्रा के हिमाचल में आने से लोग बहुत खुश हैं। प्रदेश सरकार सहित संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इंदौरा जाकर राहुल गांधी का स्वागत करेंगे। बता दें कि मंडी, बिलासपुर और लाहौल-स्पीति जिला की राज्य मंत्रिमंडल में अभी कोई भी भागीदारी नहीं है। जिला कांगड़ा को एक ही मंत्री पद मिला है।
विज्ञापन


हिमाचल में एक टीम के तौर पर करेंगे काम : विक्रमादित्य
प्रदेश के लोक निर्माण और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में हम सब एक टीम की तरह काम करेंगे। हिमाचल को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाना सभी का लक्ष्य है। अपने विभागों से मैं संतुष्ट हूं। अपने विभागों में बखूबी जिम्मेदारी के साथ काम करूंगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में हिमाचल के युवाओं के लिए मुझे बहुत काम करने हैं। इसके लिए मैं केंद्र से भी सहयोग मांगूगा। प्रदेश को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। युवाओं को नशे से कैसे दूर रखना है, इसको लेकर भी कार्य किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed