फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pratham ngo annual status of education report for himachal

शिक्षा रिपोर्ट में बड़ा खुलासाः 41.9 फीसदी युवा नक्शे में नहीं पहचान सके हिमाचल

Thu, 25 Jan 2018 10:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 25 Jan 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
pratham ngo annual status of education report for himachal

प्रथम संस्था की ओर से तैयार की गई एनुअल स्टेटस ऑफ एजूकेशन रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है।जिला कांगड़ा के 14 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के 41.9 फीसदी युवा देश के नक्शे में हिमाचल को पहचान नहीं सके।  

विज्ञापन


प्रथम संस्था ने प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा के 60 गांवों में 14 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के 1100 युवाओं पर सर्वेक्षण किया है।  रिपोर्ट के मुताबिक जिला कांगड़ा के 41.6 फीसदी युवा गणित में फेल हो गए हैं जबकि 10 फीसदी युवा सही तरीके से दूसरी कक्षा की अंग्रेजी तक नहीं पढ़ सके। 
विज्ञापन


प्रथम संस्था ने मंगलवार को यह रिपोर्ट प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को सौंपी। एनुअल स्टेटस ऑफ एजूकेशन रिपोर्ट के मुताबिक कांगड़ा जिला के 14 से 18 आयु वर्ग के 23.5 फीसदी युवा ऐसे हैं जो देश की राजधानी का नाम तक नहीं जानते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वेक्षण के लिए 24 राज्यों के 28 जिलों को चुना

pratham ngo annual status of education report for himachal

प्रथम संस्था ने बीते साल यह सर्वेक्षण 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का पढ़ने, गणित करने की बुनियादी क्षमताओं का पता लगाने के लिए किया था। संस्था ने देश के 24 राज्यों के 28 जिलों को सर्वेक्षण के लिए चुना था। इसमें हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा को शामिल किया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक 14 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के युवाओं से तीन अंकों वाली संख्या को एक अंक से भाग करने को कहा गया। इसमें 58.4 फीसदी युवा ही भाग के सवाल को सही तरीके से हल कर पाए। शेष युवा इस सवाल का जवाब तक नहीं दे सके।

इसके अलावा 20 फीसदी युवा रुपयों को गिनती करने में भी फेल हो गए। सर्वेक्षण करने वाली संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया है कि  सर्वेक्षण में शामिल किए गए 92 फीसदी युवा जमा दो या कॉलेज में पढ़ रहे हैं।

इंटरनेट, लैपटॉप, एटीएम प्रयोग करने में भी पिछड़े

pratham ngo annual status of education report for himachal

सर्वेक्षण के दौरान सामने आया कि जिला कांगड़ा के 14 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के अधिकांश युवा इंटरनेट, लैपटॉप और एटीएम का प्रयोग करने में भी पिछड़ गए हैं। सवाल पूछा गया था कि क्या पिछले सप्ताह में मोबाइल फोन का प्रयोग किया है?

74.2 फीसदी युवाओं ने इसका जवाब हां में दिया। इंटरनेट प्रयोग को लेकर पूछे सवाल में 44.5 फीसदी युवाओं ने जवाब न दिया। इसी तरह लैपटॉप नहीं प्रयोग करने वालों की संख्या 52.5 फीसदी और एटीएम कार्ड प्रयोग न करने वालों की संख्या 80.6 फीसदी सामने आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed