फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prashant bhushan case.

'भाजपा ने शुरू की थी प्रशांत भूषण की जमीन की जांच'

Thu, 18 Sep 2014 08:22 PM IST
Updated Thu, 18 Sep 2014 08:22 PM IST
विज्ञापन
prashant bhushan case.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रशांत भूषण को लीज पर दी गई भूमि को वापस लेने के कांगड़ा जिला दंडाधिकारी के आदेश को न्यायसंगत बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के शासनकाल के दौरान प्रशांत भूषण को नोटिस जारी किया गया था।

विज्ञापन


पालमपुर के पास कमलगढ़ गांव में आवंटित भूमि का उपयोग निश्चित कार्य से हटकर किसी दूसरे उद्देश्य के लिए किया जा रहा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि का उपयोग उस उद्देश्य के लिए नहीं किया गया जिसके लिए इसका आवंटन किया गया था। इसकी प्रक्रिया लंबे समय से चल रही थी।
विज्ञापन


अब उपायुक्त ने इस मामले की छानबीन करने के बाद जमीन को वापस लेने का निर्णय लिया है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि समाज में अच्छा रुतबा रखने वाले प्रशांत भूषण आधारहीन बयानबाजी कर रहे हैं। प्रशांत भूषण को पूर्व भाजपा सरकार के समय नोटिस जारी किया गया था और उन्हीं के शासनकाल में इसकी कई बार सुनवाई हुईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालमपुर में चाय बागानों की जमीन की कि जा रही अवैध खरीद फरोख्त मामले की जांच कराई जाएगी। सरकार यह सुनिश्चित बनाएगी कि पालमपुर क्षेत्र में चाय बागानों की खरीद व फरोख्त न हो। सरकार चाय बागानों को परिवार के भीतर विभाजन और हस्तांतरण को छोड़कर किसी अन्य को बेचने एवं हस्तांतरित करने की अनुमति नहीं देगी।

धीरे-धीरे लुप्त हो रही मोदी लहर
गुजरात, राजस्थान तथा अन्य राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी लहर धीरे-धीरे लुप्त हो रही है। अब लोगों ने मुद्दों के आधार पर वोट किया है। उप-चुनाव भावनाओं के बजाए मुद्दों के आधार पर लड़े गए थे। लोगों का ध्यान पूरी तरह विकास और नीतियों पर है।

वन डे मैच के लिए सरकार देगी सुरक्षा

prashant bhushan case.

एचपीसीए पर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि सरकार धर्मशाला में होने वाले क्रिकेट मैच के लिए सुरक्षा मुहैया करवाएगी, लेकिन इसके लिए एचपीसीए को भुगतान करना होगा। यह एक वाणिज्यिक उद्यम है तथा यह उचित और सही होगा कि वे मुहैया करवाई गई सेवाओं के लिए शुल्क अदा करें।

रोहतांग दर्रे को खुला रखेगी सरकार
जम्मू-कश्मीर में आई आपदा पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों की सुविधा के लिए श्रीनगर से लेह लद्दाख, सरचू, बारालाचा-केलांग होते हुए वाहनों की आवाजाही के लिए आगामी 31 दिसंबर तक रोहतांग दर्रे को खुला रखेगी। पठानकोट-लेह रेल लाइन की स्वीकृति देने का उन्होंने स्वागत किया।

अशांति फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश विश्वविद्यालय में हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई विश्वविद्यालय परिसर में अशांति फैलाता है तो ऐसे विद्यार्थी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed