Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pranshu Nath emerged as the winner in the drawing competition.

Shimla News: चित्रकला प्रतियोगिता में प्रांशु नाथ बना विजेता

Sat, 21 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Pranshu Nath emerged as the winner in the drawing competition.
शिमला। राजधानी स्थित केंद्रीय विद्यालय जतोग के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में विद्यालय के दो विद्यार्थियों ने प्रतिभा का लोहा मनवाया। कक्षा सातवीं के प्रांशु नाथ ने अपनी श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल किया जबकि कक्षा छठी की छात्रा रुहानिका शर्मा को सांत्वना पुरस्कार मिला। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एसजेवीएन की ओर से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इसमें केंद्रीय विद्यालय जतोग के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रांशु नाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप 50 हजार रुपये की राशि के साथ 2,000 रुपये का अतिरिक्त पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं रुहानिका शर्मा को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 7,500 रुपये और 2,000 रुपये का अतिरिक्त पुरस्कार मिला। प्राचार्य मोहित गुप्ता ने दोनों विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article