फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pragnent woman died at rampur.

डॉक्टरों की लापरवाही, बिना जांच गर्भवती को किया रेफर, रास्ते में तोड़ा दम

Sun, 25 Sep 2016 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 25 Sep 2016 10:13 AM IST
विज्ञापन
Pragnent woman died at rampur.

शिमला के रामपुर स्थित महात्मा गांधी मेडिकल अस्पताल खनेरी के डॉक्टरों का एक और कारनामा सामने आया है। 30 वर्षीय गर्भवती महिला बिमला देवी पत्नी दावा ज्ञालसन गांव डाकघर ज्ञाबुंग तहसील पूह जिला किन्नौर को सराहन से खनेरी अस्पताल शुक्रवार रात एक बजे लाया गया था।

विज्ञापन


आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों ने नौ माह से गर्भवती महिला की जांच किए बिना एंबुलेंस की व्यवस्था कर कमला नेहरू अस्पताल शिमला के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान शिमला ले जाते हुए कुमारसैन के पास महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने शिमला आते हुए ठियोग अस्पताल में महिला को लेकर जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी ले जाने को कहा। मृतका के देवर दावा दोर्जे ने कहा कि उसकी भाभी के साथ उसकी बहन कमला भी अस्पताल में मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्भवती बिमला को डॉक्टरों ने 25 सितंबर की डेट दे रखी थी। इसके बावजूद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच करने के लिए कोई रूचि नहीं दिखाई। मृतका की बहन कमला ने डॉक्टरों से बहन को देखने और उपचार करने के लिए गिड़गिड़ाती रही, परंतु उसकी एक न सुनी।

डॉक्टरों से गुहार लगाने पर भी नहीं मिली मदद

Pragnent woman died at rampur.

दावा दोर्जे ने बताया कि भाभी की बहन डॉक्टरों से आग्रह करती रही कि यदि उसके बच्चे को नहीं बचाया जा सकता तो कम से कम उसकी बहन को तो बचा लो। इसके बावजूद डॉक्टरों ने कोई प्रयास नहीं किया और महिला को केएनएच के लिए रेफर कर दिया।

गर्भवती महिला ने कुमारसैन के पास पहुंचते ही दम तोड़ दिया जिसके साथ गर्भ में पल रहा बच्चा भी नहीं बचा। परिजन उसे ठियोग अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया।

इस घटना से आहत मृतका का पति और परिजन खनेरी अस्पताल के डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए रामपुर थाना पहुंचे। इस मामले को लेकर सराहन पुलिस ने प्रभावित परिवार के बयान दर्ज किए हैं और रामपुर थाना में मामला दर्ज करने पहुंचे। मृतक अपने पीछे चार साल की बच्ची छोड़ गई है।

महिला के परिजन ज्ञान सिंह, दावा दोर्जे, कर्म सिंह, सुकेती लाल, गोपाल सिंह, रोशन लाल, उधम जोर, योदासी ने लापरवाही करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

रामपुर थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अगली कार्रवाई करेगी। उधर सीएमओ शिमला नीरज मित्तल ने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed