{"_id":"5d3060de8ebc3e6d1f61aa11","slug":"pradhan-mantri-gram-sadak-yojana-third-phase-maintenance-of-rural-roads-constructed-pmgsy","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के आबादी वाले क्षेत्रों में चौड़ी होंगी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के आबादी वाले क्षेत्रों में चौड़ी होंगी सड़कें
Mon, 22 Jul 2019 10:25 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 22 Jul 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाम और हादसों से बचने के लिए हिमाचल के ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्रों की सड़कें चौड़ी होंगी। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना फेज-2 के तहत प्रदेश सरकार ने 1250 किलोमीटर सड़कें बनाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
ये सड़कें सिंगल लेन से ज्यादा चौड़ी इंटर मीडिएट होंगी। लोक निर्माण विभाग इनकी डीपीआर तैयार कर रहा है। डिवीजन स्तर पर इन सड़कों की मैपिंग करने को कहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ लोक निर्माण विभाग की बैठक में इस मामले में विस्तृत चर्चा हुई है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सिंगल लेन सड़कों का निर्माण होता है। इसमें मोड़ पर सात मीटर, जबकि शेष 5 मीटर सड़क चौड़ी होती है। इनकी टारिंग 3.75 मीटर तक की जाती है। डबल लेन में मोड़ पर 11 से 12, जबकि शेष 9 मीटर चौड़ी सड़क होती है। अब फेज-2 में आबादी वाले क्षेत्रों में 7 से 9 मीटर सड़क चौड़ी होगी, जबकि टारिंग 5 से 6 मीटर तक की जानी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
राज्य की 4929 बस्तियों को जोड़ा जाना है सड़क से
राज्य की कुल 3226 पंचायतों में से 3131 को सड़क सुविधा से जोड़ दिया गया है। प्रदेश की 18,711 बस्तियों में से 13,782 बस्तियों तक सड़क पहुंच चुकी है। 4929 बस्तियों को सड़क से जोड़ा जाना है।
- प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का सेकेंड फेज चल रहा है। इसमें 12 सौ किलोमीटर की सड़कों की डीपीआर तैयार की जा रही है। इन सड़कों को इंटर मीडिएट किया जाएगा। ये सड़कें सिंगल और डबल लेन के बीच की होंगी। सिर्फ भीड़भाड़ वाले इलाकों में ही सड़क को चौड़ा किया जाना है।
- आरके वर्मा, इंजीनियर इन चीफ , पीडब्ल्यूडी