फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Prabhat Pheri taken out in the city on Gandhi Jayanti

Shimla News: गांधी जयंती पर शहर में निकाली प्रभात फेरी

Fri, 02 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Prabhat Pheri taken out in the city on Gandhi Jayanti
शिमला। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार सुबह सीटीओ चौक से शेरे पंजाब होते हुए रिज मैदान तक प्रभातफेरी निकाली गई।
विज्ञापन


प्रभातफेरी में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और विभिन्न संस्थानों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रभात फेरी के दौरान देशभक्ति एवं महात्मा गांधी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम जैसे भजनों से शिमला विभोर हुआ। प्रतिभागियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, शांति और स्वच्छता के संदेश को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, एसडीएम शहरी सन्नी शर्मा, तहसीलदार नारायण वर्मा, डीएसपी विक्रम चौहान सहित सर्वोदय बाल आश्रम रॉकवुड के बच्चे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रभात फेरी के माध्यम से उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में शांति, सद्भाव और स्वच्छता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed