{"_id":"991fd0e89e54fd995e95fc2368c814fd","slug":"power-house-employee-will-be-outsourced","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर हाउसों पर आउटसोर्स होंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर हाउसों पर आउटसोर्स होंगे कर्मचारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 14 Jul 2014 12:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के पावर हाउस में आउटसोर्स के जरिये कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। पावर हाउस पर तैनात पुराने कर्मियों को बिजली वितरण प्रणाली में समायोजित किया जाएगा। बोर्ड की ओर से चरणबद्ध तरीके में इसका अंजाम दिया जाएगा, जिससे किसी स्तर पर कोई परेशानी न खड़ी होने पाए।
विज्ञापन
राज्य विद्युत बोर्ड तकरीबन तीन हजार करोड़ रुपये के घाटे में है। इससे उबरना बोर्ड और सरकार के लिए बेहद मुश्किल हो रहा है। इसको ध्यान में रखकर बोर्ड के खर्चे कम करने की तैयारी की जा रही है। इसी के तहत बोर्ड के पावर हाउस पर आउट सोर्स के जरिये कर्मचारियों को रखने की तैयारी है।
विज्ञापन
पावर हाउस पर तैनात नियमित कर्मचारियों को विद्युत वितरण सिस्टम में लगाया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं की सेवाएं बेहतर की जा सके। राज्य विद्युत बोर्ड के हिमाचल में 22 पावर हाउस है, जिनसे 467 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है।
विज्ञापन
इसमें से 11 पावर हाउस पांच मेगावाट से अधिक के है, जबकि शेष पावर हाउस पांच मेगावाट से कम के हैं। प्रधान सचिव ऊर्जा एसकेबीएस नेगी ने बताया कि बोर्ड को घाटे से उबारने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।