{"_id":"6b0446c7d3e9d24c16017a00","slug":"potholes-and-broken-railings-in-the-auckland-tunnel-pose-a-risk-of-accidents-shimla-news-c-19-sml1002-824409-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ऑकलैंड टनल में जगह-जगह गड्ढे, टूटी रेलिंग से हादसों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ऑकलैंड टनल में जगह-जगह गड्ढे, टूटी रेलिंग से हादसों का खतरा
विज्ञापन
शहर के ऑकलैंड टनल स्थित सड़क की हालत खराब है। सड़कों पर हुए गड्ढों को मिट्टी से भरकर औपचारिकता बरती जा रही है। टनल से रोजाना रिसते पानी से यह सड़क फिर से टूटने लग गई है। इसके अलावा आवाजाही करने वाले लोगों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। लोगों ने मांग की है कि इसमें सुधार किया जाए। पेश है संवाददाता सुमित ठाकुर की रिपोर्ट:-
धूल के गुबार से बच्चे और बुजुर्ग हो रही हैं परेशान
पानी के रिसाव से बार-बार उखड़ रही सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। ऑकलैंड टनल की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़ने और पैदल रास्ते की रेलिंग टूटने से लोगों की आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि गड्ढों को मिट्टी से भरने के बावजूद लोगों और वाहन चालकों को राहत नहीं मिल रही है।
टनल से लगातार हो रहे पानी के रिसाव और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण गड्ढों में भरी मिट्टी फिर उखड़ने लगी है। इससे सड़क पर दोबारा गड्ढे हो रहे हैं। वहीं रोजाना यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और बसों में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क से उठने वाले धूल के गुबार से पैदल चलने वाले लोग भी परेशान हैं। वर्ष 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने इस टनल का उद्घाटन किया था। ब्रिटिशकाल के बाद लोगों की सुविधा के लिए 75 मीटर लंबी इस टनल और सड़क का निर्माण किया था। अब हालत यह है कि ऑकलैंड टनल की सड़क और उसके साथ बने पैदल रास्ते की रेलिंग कई जगह से टूट चुकी है। इससे यहां से गुजरने वाले स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और अन्य राहगीरों के गिरकर चोटिल होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
रात के समय वाहनों की रोशनी सीधे पैदल चलने वालों की आंखों पर पड़ती है। ऐसे में सड़क पर बने गड्ढों के कारण राहगीरों के पैर मुड़ने और गिरने की आशंका भी बनी रहती है। टनल से रोजाना दुधली, भराड़ी, लॉन्गवुड, बड़श, पगोग, रग्यान, भौंट, चैड़ी, डुम्मी, पवाबो, क्यारकोटी और कुफ्टाधार के सैकड़ों लोग आवाजाही करते हैं। स्कूली बच्चों, कॉलेज विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के अलावा जरूरी काम से शहर आने वाले लोग भी इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं।
यहां से आवाजाही करने वाले विनीत, अभिनय, रीना, विमला और दिनेश ने कहा कि सड़क की मरम्मत करवाने के साथ पैदल रास्ते पर टूटी रेलिंग को दोबारा लगाया जाना चाहिए। कई बार संबंधित विभागों के समक्ष समस्या उठाई जाती है, लेकिन गड्ढों में मिट्टी भरकर औपचारिकता पूरी कर दी जाती है। लोगों ने मांग की है कि सड़क को पक्का किया जाए और टनल में पानी के रिसाव को भी ठीक किया जाए।
40 मिनट कम हुआ था सफर का समय
ब्रिटिश काल के बाद शिमला शहर में बनी यह पहली आधुनिक ट्रैफिक सुरंग थी। इसके निर्माण पर 5.50 करोड़ रुपये और इससे जुड़े पुल पर 1.80 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। इस परियोजना पर 7.30 करोड़ रुपये की लागत आई थी। इसके बनने से लक्कड़ बाजार और बस स्टैंड से संजौली पहुंचने में लगने वाला समय करीब 30 से 40 मिनट तक कम हो गया था। वहीं दूरी भी लगभग 800 मीटर घट गई थी।
पैदल करना पड़ता है सफर
दवा की एजेंसी में काम करने वाले भक्तू ने बताया कि वह रोजाना बॉक्स लेकर पैदल आवाजाही करते हैं। सड़क से उठने वाले धूल के गुबार के कारण उन्हें मास्क लगाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि सड़क पक्की हो जाए तो आवाजाही सुगम हो जाएगी।
82 साल का हूं, सुरक्षा का रखें ध्यान
चैड़ी निवासी बुद्धीराम ने बताया कि वह दवाई लेने के लिए शहर आए हैं, लेकिन रास्ते में लगी रेलिंग टूटी हुई है। उन्होंने कहा कि उनकी उम्र 82 साल हो गई है। ऐसे में बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा के लिए यहां पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए।
सड़क की हालत बेहद खराब
बुजुर्ग महिला विमला ने कहा कि सड़क की हालत बेहद खराब है। कई जगह टनल से पानी टपकता है तो कहीं रास्तों से रिसकर पानी सीधे सड़क पर पहुंच रहा है। इसमें समय रहते सुधार होना चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े।